Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ग्रीन आर्मी का 13 सप्ताह से लगातार महाअभियान जारी, बढ़ते जोश के साथ गदही तालाब बचाने उमड़ रहा जनसैलाब
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी का 13 सप्ताह से लगातार महाअभियान जारी, बढ़ते जोश के साथ गदही तालाब बचाने उमड़ रहा जनसैलाब

Abhinesh Pandey May 17, 2026

 

रायपुर। ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन द्वारा गदही तालाब में विगत 13 सप्ताह से लगातार जनसहभागिता के साथ सफाई एवं श्रमदान अभियान चलाया जा रहा है। आज आयोजित अभियान में लगभग 70 लोगों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर तालाब संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया। समय बीतने के साथ लोगों का जोश, जनसमर्थन एवं सहभागिता लगातार बढ़ती जा रही है। अब यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं रहकर जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है, जिसमें हर वर्ग के लोग स्वेच्छा से जुड़ रहे हैं।

अभियान के दौरान अब तक तालाब परिसर में गार्डन की सफाई, पचरी एवं पाथवे की सफाई, पाउच-पन्नी-पॉलीथिन हटाना, हनुमान मंदिर परिसर एवं आसपास की झाड़ियों की सफाई, कंटीली झाड़ियों को हटाना, तालाब में गिरे पेड़ों को निकालना, स्ट्रीट लाइट चालू करवाना एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु खंभे लगाए जाने जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

सफाई अभियान के दौरान तालाब क्षेत्र से गद्दा, तकिया, साड़ी, पूजन सामग्री, दवाई की स्ट्रिप, इंजेक्शन सामग्री, मेडिकल कचरा, कांच, कील, डिस्पोजल, थर्माकोल एवं अन्य जहरीली एवं नुकसानदायक सामग्री बड़ी मात्रा में निकाली गई। यह दृश्य इस बात का प्रमाण है कि यदि समाज जागरूक न हो तो जलस्रोत किस प्रकार धीरे-धीरे प्रदूषण एवं अव्यवस्था की चपेट में आ जाते हैं।

ग्रीन आर्मी द्वारा लगातार डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों को तालाब संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा पम्पलेट वितरण कर जनभागीदारी बढ़ाई जा रही है। अभियान में मातृशक्ति, वरिष्ठ नागरिक एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी लगातार बढ़ रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वर्षों बाद तालाब परिसर में ऐसा सकारात्मक परिवर्तन एवं सामाजिक एकजुटता देखने को मिल रही है।

आज के अभियान में संस्था के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे जी, स्थानीय पार्षद श्री महेंद्र औसर जी सहित डीडीयू नगर जोन, पुरानी बस्ती जोन, टाटीबंध जोन, ब्राह्मणपारा जोन एवं अमलेश्वर जोन सहित ग्रीन आर्मी के विभिन्न जोनों के सदस्यों ने श्रमदान किया।

रायपुरा जोन अध्यक्ष श्री सुबोध कांत निषाद एवं सचिव श्री मेघराज हरिनखेड़े सचिव श्री मनीष शर्मा के नेतृत्व में संपूर्ण टीम लगातार सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य कर रही है। संगठन शक्ति निरंतर मजबूत होती जा रही है तथा प्रत्येक सप्ताह नए लोग इस मुहिम से जुड़ रहे हैं। स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम का सहयोग भी लगातार प्राप्त हो रहा है। आज भी नगर निगम द्वारा 5 कर्मचारियों को सफाई कार्य हेतु भेजा गया।

ग्रीन आर्मी ने आमजन से अपील की है कि तालाब संरक्षण केवल एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। यदि आज जलस्रोतों को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास नहीं किए गए तो आने वाली पीढ़ियों को जल संकट एवं पर्यावरणीय समस्याओं का गंभीर सामना करना पड़ेगा।

Post navigation

Previous मैट्स विश्वविद्यालय ने मनोरमा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर…
Next केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह पहुंचे रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत

Related Stories

प्राथमिक शाला सिरीखुर्द के शाला प्रवेश उत्सव में आएंगे ‘गूगल बॉय’ रुद्र गुरु
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्राथमिक शाला सिरीखुर्द के शाला प्रवेश उत्सव में आएंगे ‘गूगल बॉय’ रुद्र गुरु

July 5, 2026
बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय

July 4, 2026
खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील

July 3, 2026

Recent Posts

  • प्राथमिक शाला सिरीखुर्द के शाला प्रवेश उत्सव में आएंगे ‘गूगल बॉय’ रुद्र गुरु
  • बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय
  • खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

You may have missed

प्राथमिक शाला सिरीखुर्द के शाला प्रवेश उत्सव में आएंगे ‘गूगल बॉय’ रुद्र गुरु
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्राथमिक शाला सिरीखुर्द के शाला प्रवेश उत्सव में आएंगे ‘गूगल बॉय’ रुद्र गुरु

July 5, 2026
बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय

July 4, 2026
खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील

July 3, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

July 3, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.