Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • गजराज बांध को बचाने के लिए ग्रीन आर्मी टीम ने की उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गजराज बांध को बचाने के लिए ग्रीन आर्मी टीम ने की उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

Abhinesh Pandey April 9, 2025

रायपुर, [9 अप्रैल 2025] – “जल ही जीवन है, पानी की एक-एक बूंद बचाएं” जैसे अनगिनत नारों के बीच, हमारे रायपुर शहर की एक अनमोल धरोहर, एक ऐतिहासिक निशानी और विशाल जल स्रोत दुर्भाग्यवश उपेक्षा का शिकार है। यह विशाल जल कुंड, जो कभी 230 एकड़ का हुआ करता था, रायपुर के राजधानी बनने के 25 वर्षों बाद भी उपेक्षित पड़ा है। विकास और सौंदर्यीकरण के नाम पर हुए अतिक्रमण के कारण आज यह अत्यंत ही दयनीय स्थिति में दम तोड़ रहा है। यह चिंताजनक स्थिति ग्रीन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे ने व्यक्त की है।

इसी विषय को लेकर ग्रीन आर्मी संस्था की एक 25 सदस्यीय टीम ने कल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साहू जी से मुलाकात की। टीम ने रायपुर शहर के अंदर स्थित जलस्त्रोत को बचाने की पुरजोर मांग की। मीडिया प्रभारी श्री शशिकांत यदु ने बताया कि ग्रीन आर्मी संस्था विगत 8 वर्षों से लगातार इस गजराज बांध को बचाने के लिए कार्य कर रही है। जिसके लिए संस्था द्वारा स्वयं स्थानीय नागरिकों लेकर एक व्यक्ति एक धमेला योजना तहत प्रत्येक रविवार को गहरीकरण का कार्य भी स्वयं से आरम्भ किया गया तथा समय-समय पर तत्कालीन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इस हेतु निवेदन किया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश अभी तक कोई भी योजना जमीन पर नहीं उतरी है, सब कुछ केवल कागजों पर ही सीमित रहा है।

माननीय उपमुख्यमंत्री महोदय ने संपूर्ण विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक तालाबों एवं सरोवरों को धरोहर की तरह प्राकृतिक रूप में संरक्षित करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है, जिससे भूजल स्तर बढ़ सके। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि गजराज बांध, बोरियाखुर्द अपने संपूर्ण आकार में विकसित होगा और इसके लिए तत्काल कार्य योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने इस हेतु ग्रीन आर्मी टीम को आश्वस्त किया एवं इस शानदार कार्य के लिए संस्था की सराहना की, एवं संस्था प्रमुख अमिताभ दुबे जिला अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा के नेतृत्व में उपस्थित सभी सदस्यों को आश्वस्त किया।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निगम-मंडल के नवनियुक्त अध्यक्षों ने की सौजन्य भेंट
Next तिलोकचंद बरड़िया की अध्यक्षता में JITO Raipur ने रचा इतिहास — रायपुर में 10,000 से अधिक लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप

Related Stories

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026

Recent Posts

  • हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • 20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026
20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

May 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.