Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • स्वच्छता अभियान हेतु ग्रीनआर्मी का विचार गोष्ठी संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वच्छता अभियान हेतु ग्रीनआर्मी का विचार गोष्ठी संपन्न

Abhinesh Pandey October 12, 2023

रायपुर। ग्रीन आर्मी संस्था के द्वारा शहर की स्वच्छता को लेकर कल वृंदावन हॉल में एक वृहद सेमिनार का आयोजन किया गया! ग्रीनआर्मी मीडिया प्रभारी शशिकान्त यदु ने बताया कि संस्था द्वारा स्वच्छता हेतु रायपुर शहर से मुक्कड़ एवं सिंगल यूज पॉलिथीन को समाप्त करना मुख्य विषय रखा गया बताया है इस अवसर पर लगभग 15 लोगों ने अपने विचार रखें और इस समस्या से निजात पाने के लिए स्थाई समाधान बताएं। इस अवसर पर कार्यक्रम में मंच पर मोहन वल्यानी गुरदीप टुटेजा पुरुषोत्तम चंद्राकर लक्ष्य चौरे संस्थापक अमिताभ दुबे एवं लगभग 100 सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने इस विषय पर अपने-अपने विचार दिए जिसमें प्रमुख रूप से डॉ हितेश दीवान ने स्कूल और कॉलेज को इस अभियान से जोड़ने की बात कही तरुण शर्मा जी – प्लास्टिक से होने वाले कैंसर के बारे में बताया,गुरदीप टुटेजा जी – ग्रीन आर्मी इस संबंध में स्थाई कदम उठाएगी,पुरुषोत्तम चंद्राकर जी -बाजार बाजार गली-गली जाकर इसके लिए जन जागरण करने की बात कही। भारती श्रीवास्तव – प्लास्टिक एक राक्षस है यह चारो तरफ से प्रहार कर रही है इसलिए हमें भी इसके लगाम हेतु चारो तरफ से प्रहार करना होगा, झीट स्कूल की प्रिंसिपल रानी शर्मा जी – बच्चों को सिखाएंगे तो बच्चों को देखकर बड़े सीखेंगे। डॉ गोपा शर्मा – महिलाओं की इसमें विशेष भूमिका रहती है अतः हमें महिलाओं को इस हेतु प्रशिक्षित करना चाहिए,मोनिका बागरेच – हमें इसके लिए अल्टरनेटिव दोना पत्तल कागज एवं लकड़ी के कटोरी गिलास चम्मच चम्मच इन सब पर ध्यान देना चाहिए। आर एन शर्मा- प्लास्टिक का समापन नही हुआ तो आने वाली पीढ़ी नही रहेगी, यह सीधा हमारे जीन्स में असर डाल रहा है। हितेंद्र साहू – इच्छा तो सबका है केवल इरादा की कमी है, हमे इस विषय में चिंता नही चिंतन की जरूरत है। छोटे लाल साहू – प्लास्टिक मुक्ति हेतु इसका उपयोग न हो इसलिए हमें आचरण एवँ व्यहवार बदलाव की आवश्यकता है। एस पी साहू – गाय को हम माता का दर्जा देते है और हमारे पॉलीथिन उपयोग के कारण ही गाय की मृत्यु हो रही। इस अवसर पर विशेष रूप से योगदान हेतु डॉ गोपा शर्मा शिक्षिका एवं शशिकांत यदु जी मीडिया प्रभारी का साल श्रीफल देकर सम्मान किया गया एवं उनके योगदान को सराहा गया। संस्थापक अमिताभ दुबे ने अंत में कहा कि इसके लिए हम एक व्यापक रणनीति बना रहे हैं और उसपर लगातार कार्य करेंगे जैसे कि प्रत्येक महीने विचार गोष्ठी का आयोजन होगा जिसमें समस्या जानने के बाद उसका निदान किया जाएगा व्यक्तिगत स्तर पर खुले में कचरा नहीं फेंकने एवं पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया जाएगा। आज के कार्यक्रम में ग्रीनआर्मी के पदाधिकारी, सदस्य एवँ शहरवासी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिसके लिये संस्था संस्थापक श्री अमिताभ दुबे ने आभार व्यक्त किया है।

Post navigation

Previous भूपेश सरकार में रचे समृद्धि और सुशासन के नए कीर्तिमान, रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के हर वर्ग को ठगा था
Next कलिंगा विश्वविद्यालय भारतीय मानक ब्यूरो के मानक क्लब का सदस्य बना

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.