Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ग्रीन आर्मी ने 50 साल पुराने 155 पेड़ों की अवैध कटाई पर प्रशासन की चुप्पी पर उठाए सवाल, तत्काल कार्रवाई की मांग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी ने 50 साल पुराने 155 पेड़ों की अवैध कटाई पर प्रशासन की चुप्पी पर उठाए सवाल, तत्काल कार्रवाई की मांग

Abhinesh Pandey August 4, 2025

 

रायपुर: पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर रायपुर जिले के आरंग तहसील के रीवा गांव में 50 साल से ज़्यादा पुराने 155 से अधिक पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में तुरंत कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

ग्रीन आर्मी ने आरोप लगाया है कि इस घटना को डेढ़ साल से ज़्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन प्रशासन ने अब तक दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्रीन आर्मी के संस्थापक और प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे ने कहा, “यह सिर्फ पेड़ों की कटाई का मामला नहीं है, बल्कि यह प्रशासन की पर्यावरण के प्रति लापरवाही को दिखाता है। हमारे आवेदक सतीश चंद्र अग्रवाल और पूरी टीम डेढ़ साल से लगातार इस मुद्दे को उठा रही है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है।”

मुख्य बिंदु:

1)घटनास्थल: ग्राम रीवा मंदिर, तहसील आरंग में निजी भूमि खसरा नंबर 537, 540, 540 और शासकीय भूमि खसरा नंबर 539/1 पर अवैध कटाई हुई।

 

2) आरोपी: भूमि मालिक श्रीमती सुषमा महाडीक, चांदनी महाडीक और रंजनी महाडीक।

 

3) सबूत: राजस्व और वन विभाग ने 6 मार्च 2024 को एक संयुक्त पंचनामा किया, जिसमें अवैध कटाई की पुष्टि हुई। इस पंचनामे पर आरोपियों के हस्ताक्षर भी हैं।

 

4) वर्तमान स्थिति: मामला एसडीएम (अनुविभागीय दंडाधिकारी) के पास लंबित है।

ग्रीन आर्मी की मांग

संस्था ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और पर्यावरण को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। ग्रीन आर्मी ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

संस्था ने शासन-प्रशासन की लापरवाही के और भी उदाहरण दिए, जैसे डीडीयू नगर में 35 पुराने पेड़ों की अवैध कटाई और प्रदर्शनी नगर में गार्डन की ज़मीन पर अवैध निर्माण, जिन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ पिछले 8 साल से पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रही है। संस्था ने बताया कि अगर इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे न्याय मिलने तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

 

Post navigation

Previous भक्ति, संस्कृति और समरसता का संगम: रायपुर की भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Next मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिव्य शिव महापुराण कथा के समापन समारोह में वर्चुअली हुए शामिल

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.