Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • चौपाटी के नाम पर चौपट हो रहा बूढ़ा गार्डन – ग्रीन आर्मी ने किया विरोध
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

चौपाटी के नाम पर चौपट हो रहा बूढ़ा गार्डन – ग्रीन आर्मी ने किया विरोध

Abhinesh Pandey October 20, 2024

 

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रही ग्रीन आर्मी बूढ़ा गार्डन को बचाने के लिए सामने आई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने बताया कि पर्यटन विभाग को चौपाटी के नाम पर तालाबों और धरोहर से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। जहां चौपाटी निर्माण किया जा रहा वहां से बहुत ही नजदीक, दानी गर्ल्स स्कूल है जाहिर सी बात है पालक अपनी बेटियों की सुरक्षा की दृष्टिकोण से गर्ल्स स्कूल में दाखिला करवाते है, ऐसे में चौपाटी के निर्माण से बेटियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठते है, चौपाटी की छत से दानी गर्ल्स स्कूल सीधे दिखाई दे रही है। यही नहीं यहां हजारों स्थानीय निवासी से लेकर शहरवासी तक मॉर्निंग वॉक, योगा, एवं स्वास्थ लाभ लेने रोजाना उपस्थित होते है। जिस पाथवे पर चलकर लोग स्वास्थ लाभ ले रहे है, वहां इतनी बड़ी लोहे का स्ट्रक्चर खड़े कर चौपाटी का निर्माण इंसानों के साथ, पंछियों, जीव जंतुओं, से लेकर पर्यावरण के लिए हानि कारक है, साथ ही हमारा धरोहर बूढ़ातालाब केवल एक डस्टबिन बनकर रह जाएगा।

संस्था कर चुकी है पहले भी चौपाटी का विरोध

 

संस्था प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे ने कहा बूढ़ा तालाब में चौपाटी निर्माण के लिए संस्था पहले भी विरोध दर्ज करा चुकी है, संस्था वर्ष 2019 में एक व्यक्ति एक धमेला कार सेवा प्रदान कर बूढ़ातालाब को बचाने एवं संवारने हेतु कार्य कर चुकी है, जो शहरवासियों से अछूता नहीं है, ऐसे में पाथवे पर अगर चौपाटी निर्माण का कार्य किया जाता है तो संस्था इसके विरोध में रोड की लड़ाई लड़ेगी। श्री गुरदीप टुटेजा ग्रीन आर्मी रायपुर जिला अध्यक्ष ने कहा चौपाटी बनी तो उसमें लगने वाली छौंक से टहलने वाले से लेकर जीव जंतुओं का जीना दूभर हो जाएगा।

ग्रीन आर्मी संस्था द्वारा आज लगभग 100 सदस्यों एवं स्थानीय निवासियों के उपस्थित में चौपाटी निर्माण का विरोध दर्ज किया गया। इसके बावजूद भी अगर चौपाटी निर्माण सफल रहा तो फूड्स सामग्री की खरीद नहीं करने हेतु शहरवासियों से अपील करेंगे। आज के कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों एवं पर्यावरण प्रेमियों का प्रदेश अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे ने आभार व्यक्त किया है।

Post navigation

Previous बस्तर के लिए आज रवाना होगी बुलेट रैली, सर्व धर्म, सर्व समाज से लोग होंगे शामिल
Next उप मुख्यमंत्री अरुण साव पीडब्लूडी, पीएचई और नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा

Related Stories

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026

Recent Posts

  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण

You may have missed

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026
राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल

May 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.