Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ग्रीन आर्मी द्वारा नगर निगम मुख्यालय एवं 10 जोनों में सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतः बंद करने की मांग — सभापति द्वारा सभी 10 जोनों को पालन के निर्देश जारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी द्वारा नगर निगम मुख्यालय एवं 10 जोनों में सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतः बंद करने की मांग — सभापति द्वारा सभी 10 जोनों को पालन के निर्देश जारी

Abhinesh Pandey February 20, 2026

रायपुर।

नगर निगम रायपुर के सभापति माननीय श्री सूर्यकांत राठौर जी द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को प्रतिबंधित करने के संबंध में नगर निगम मुख्यालय (व्हाइट हाउस) सहित सभी 10 जोन कार्यालयों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

इस संबंध में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ द्वारा एक ज्ञापन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णतः बंद करने का अनुरोध किया गया था। ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए सभापति महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्रतिबंध के प्रभावी पालन हेतु निर्देशित किया गया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा शासन के निर्देशों के अनुरूप निगम कार्यालयों में पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर ग्रीन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री अमिताभ दुबे, रायपुर जिला अध्यक्ष श्री गुरदीप टुटेजा एवं वाइट विंग नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री श्याम बघेल जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही ग्रीन आर्मी से 50 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

इस अवसर पर वाइट विंग अध्यक्ष श्री श्याम बघेल जी ने कहा, “सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। यदि शासकीय कार्यालय स्वयं प्रतिबंध का पालन करेंगे तो समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। ग्रीन आर्मी निरंतर जनजागरूकता एवं प्रशासन के सहयोग से रायपुर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

ग्रीन आर्मी द्वारा शहर के विभिन्न जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर समय-समय पर ज्ञापन प्रस्तुत कर रचनात्मक सहयोग दिया जा रहा है।

नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के पालन हेतु जारी यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी

शशिकांत यदु

Post navigation

Previous प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय का तीखा हमला : यह ‘नग्न प्रदर्शन’ कांग्रेस के राजनीतिक दीवालिएपन और वैचारिक पतन की पराकाष्ठा
Next मिर्ज़ा एजाज़ बेग, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष चुने गये

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.