Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पेड़ कटाई के विरोध में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का उग्र प्रदर्शन, फिल्म सिटी परियोजना पर पुनर्विचार की मांग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पेड़ कटाई के विरोध में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का उग्र प्रदर्शन, फिल्म सिटी परियोजना पर पुनर्विचार की मांग

Abhinesh Pandey February 26, 2026

 

रायपुर, दिनांक 26 फरवरी 2026

पर्यावरण संरक्षण के लिए विगत 9 वर्षों से निरंतर सक्रिय संस्था ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ ने आज नवा रायपुर में प्रस्तावित चित्रोत्पला फिल्म सिटी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। संस्था के सैकड़ों कार्यकर्ता हरित क्षेत्र की रक्षा के लिए एकत्रित हुए और स्पष्ट चेतावनी दी कि विकास के नाम पर प्रकृति का विनाश स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि शासन-प्रशासन ने समय रहते निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया तो आंदोलन और व्यापक रूप लेगा।

ग्रीन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अमिताभ दुबे ने कहा कि उनकी संस्था ने पिछले नौ वर्षों में तालाब संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और जनजागरण के माध्यम से हजारों लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर जैसे सुनियोजित शहर में, जिसे हरित और संतुलित विकास का मॉडल माना जाता है, यदि बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई कर कंक्रीट संरचनाएं खड़ी की जाएंगी तो यह आने वाली पीढ़ियों के साथ अन्याय होगा। उन्होंने शासन से मांग की कि परियोजना से पहले संपूर्ण पर्यावरणीय प्रभाव का आंकलन सार्वजनिक किया जाए और वैकल्पिक भूमि पर गंभीरता से विचार हो।

रायपुर जिला अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्थानीय नागरिकों की भावनाओं की अनदेखी कर किसी भी परियोजना को आगे बढ़ाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि हर पेड़ केवल लकड़ी नहीं बल्कि जीवन, ऑक्सीजन और जल संतुलन का आधार है। यदि हजारों पेड़ों पर आरा चलेगा तो शहर का तापमान बढ़ेगा, भूजल स्तर प्रभावित होगा और जैव विविधता को अपूरणीय क्षति पहुंचेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रीन आर्मी शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ आंदोलन जारी रखेगी।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नवा रायपुर क्षेत्र में लगभग 70 एकड़ भूमि पर फिल्म सिटी विकसित करने की योजना प्रस्तावित है, जिसका उद्देश्य फिल्म निर्माण, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देना बताया जा रहा है। किंतु प्रस्तावित स्थल पर बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई की संभावना ने ग्रीन आर्मी, स्थानीय निवासियों सामाजिक संगठनों में चिंता उत्पन्न कर दी है। विभिन्न रिपोर्टों में सैकड़ों से लेकर हजारों पेड़ों के प्रभावित होने की आशंका जताई गई है, जिससे हरित क्षेत्र में कमी, स्थानीय तापमान वृद्धि, जल संरक्षण पर असर और वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास के नुकसान जैसी चिंताएं सामने आ रही हैं।

ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ ने शासन से अपील की है कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित किया जाए, पारदर्शिता के साथ सभी तथ्य सार्वजनिक किए जाएं और जनता की सहमति के बिना किसी भी प्रकार की कटाई न की जाए। संस्था ने स्पष्ट किया है कि यह संघर्ष किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं बल्कि केवल पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के हित में किया जा रहा है।

Post navigation

Previous वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Next रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा:-नगर निगम जोन 7 ने जोन 1 की टीम को हराकर किया सेमीफाइनल में प्रवेश

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.