Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीन आर्मी एवं जेसीआई सुपर चैप्टर का भव्य आयोजन, 200 से अधिक लोगों ने दर्ज कराई सहभागिता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीन आर्मी एवं जेसीआई सुपर चैप्टर का भव्य आयोजन, 200 से अधिक लोगों ने दर्ज कराई सहभागिता

Abhinesh Pandey June 6, 2026

 

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रीन आर्मी एवं जेसीआई सुपर चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में वृंदावन हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन से हुआ। पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं वृक्षारोपण को समर्पित इस आयोजन में 200 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक एवं संस्थापक सदस्य, जाने-माने उद्यमी एवं समाजसेवी श्री राजेश अग्रवाल तथा मुख्य संरक्षक एवं संस्थापक सदस्य एवं पूर्व महापौर श्री प्रमोद दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी संस्था या सरकार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। वहीं श्री प्रमोद दुबे ने कहा कि तालाब, जलाशय एवं हरित क्षेत्र किसी भी शहर की जीवनरेखा होते हैं और इनके संरक्षण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

ग्रीन आर्मी के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला जन आंदोलन है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रकृति, जल एवं वृक्षों के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन मिस्टर टारगेट द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन में रायपुर जिला अध्यक्ष श्री गुरदीप टुटेजा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों का स्वागत करते हुए ग्रीन आर्मी के उद्देश्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी।

ब्लू विंग अध्यक्ष श्रीमती भारती श्रीवास्तव ने “पानी बचाओ” विषय पर जानकारी देते हुए तालाबों, विभिन्न जलाशयों एवं जल स्रोतों के संरक्षण के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा समाज को इस दिशा में जागरूक होकर कार्य करना चाहिए।

श्रीमती रात्रि लहरी ने स्कूलों एवं कॉलेजों को पर्यावरणीय गतिविधियों से जोड़ने, विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने तथा युवाओं में पर्यावरण जागरूकता विकसित करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

जेसीआई सुपर चैप्टर की कोऑर्डिनेटर श्रीमती लीना वाढेर ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी 10 जेसीआई चैप्टरों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए प्रत्येक चैप्टर को वर्षभर पर्यावरणीय गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य संरक्षक एवं संस्थापक सदस्यों द्वारा ग्रीन आर्मी के नए सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे ने शपथ अधिकारी के रूप में ग्रीन आर्मी के 5 जोन अध्यक्षों एवं सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण के लिए समर्पित होकर कार्य करने की शपथ दिलाई। इस दौरान रायपुरा जोन, चंगोराभाठा जोन, ब्राह्मणपारा जोन, छोटापारा जोन एवं मोवा जोन के अध्यक्षों ने शपथ ग्रहण किया।

श्रीमती मोनिका बागरेचा ने आगामी समय में 50 हजार पौधे लगाने के लक्ष्य को सफल बनाने हेतु सभी नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों से वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

ब्राउन विंग अध्यक्ष श्री संजय भौमिक ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि लोग अक्सर पानी की बोतलों में बचा हुआ पानी फेंक देते हैं, जबकि उसी पानी को किसी पौधे या वृक्ष में डालकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

कार्यक्रम में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया गया कि 3 जुलाई से “नो व्हीकल डे” अभियान की शुरुआत की जाएगी, जिसके माध्यम से नागरिकों को सप्ताह में एक दिन निजी वाहनों का उपयोग कम कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

साथ ही यह भी घोषणा की गई कि 15 जून से व्यापक वृक्षारोपण अभियान प्रारंभ किया जाएगा। ग्रीन आर्मी द्वारा शहर में 7 पौधा वितरण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां से 15 जून से आम नागरिकों को निःशुल्क पौधे वितरित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने, वृक्षारोपण बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Post navigation

Previous रायपुर में आम आदमी पार्टी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन 7 जून को,राज्यसभा सांसद संजय सिंह होंगे शामिल
Next MATS ने मेगा जॉब फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन किया

Related Stories

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त

July 27, 2026
संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के निमित्त पवित्र माटी व जल लाने भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल वाराणसी रवाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के निमित्त पवित्र माटी व जल लाने भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल वाराणसी रवाना

July 27, 2026
छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव

July 27, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त
  • संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के निमित्त पवित्र माटी व जल लाने भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल वाराणसी रवाना
  • छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव
  • होंडा बिगविंग इंडिया ने होंडा बिगविंग रायपुर को ‘रनर-अप – बेस्ट डीलर (सेंट्रल ज़ोन)’ सम्मान से नवाज़ा
  • आईआईटीएम बेंगलुरु में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर सशक्त हुई प्रदेश की पहचान

You may have missed

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त

July 27, 2026
संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के निमित्त पवित्र माटी व जल लाने भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल वाराणसी रवाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के निमित्त पवित्र माटी व जल लाने भाजपा का प्रतिनिधिमण्डल वाराणसी रवाना

July 27, 2026
छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव

July 27, 2026
होंडा बिगविंग इंडिया ने होंडा बिगविंग रायपुर को ‘रनर-अप – बेस्ट डीलर (सेंट्रल ज़ोन)’ सम्मान से नवाज़ा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

होंडा बिगविंग इंडिया ने होंडा बिगविंग रायपुर को ‘रनर-अप – बेस्ट डीलर (सेंट्रल ज़ोन)’ सम्मान से नवाज़ा

July 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.