Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सीएसीबी ग्राउंड गुढ़ियारी में धूमधाम से मना भव्य दशहरा उत्सव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

सीएसीबी ग्राउंड गुढ़ियारी में धूमधाम से मना भव्य दशहरा उत्सव

Abhinesh Pandey October 4, 2025

रायपुर।

गुढ़ियारी स्थित सीएसीबी ग्राउंड में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति एवं गुढियारी स्टार द्वारा भव्य दशहरा श्रद्धा, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम की आरती से हुई, जहाँ हजारों श्रद्धालुओं की गूंजती जयकारों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। न्यूटेक पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया, वहीं बसंत बिहार रामलीला मंडली द्वारा रावण वध का सजीव मंचन दर्शकों को रामायण की पावन स्मृतियों में ले गया।

लगभग 40 फीट ऊँचे रावण दहन ने जनसमूह को रोमांचित कर दिया और जब आकाश में पटाखों की चमक बिखरी तो पूरा मैदान तालियों और जयघोषों से गूंज उठा। जय माँ चंडी जसगीत ग्रुप भाटागांव की प्रस्तुति ने पूरे आयोजन में भक्तिमय रंग भर दिए। बच्चों के लिए झूले और आकर्षक खिलौने बाजार उत्सव को और भी जीवंत बना दिया।

करीब 10,000 से अधिक श्रद्धालुजन इस आयोजन में सम्मिलित हुए, जिससे पूरा मैदान और आसपास की सड़कें भीड़ से खचाखच भरी रहीं। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, परशाद रामधीन कुर्रे, विशेष रूप से जितेंद्र साहू, कनहैया साहू, वेद प्रकाश गोस्वामी, अर्जुन साहू, हितेंद्र साहू, गोलू शर्मा, अरविंद, शशिकांत यदु सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह भव्य आयोजन सार्वजनिक दशहरा उत्सव एवं गुढ़ियारी स्टार के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। ड्रोन कैमरे से पूरे कार्यक्रम का संचालन और नियंत्रण किया गया, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई। इस अवसर पर उपस्थित भीड़ ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ उत्सव का आनंद लिया और दशहरे के इस पर्व को धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का अद्वितीय प्रतीक बना दिया।

उपस्थिति शहरवासियों को समिति ने दशहरा की बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है।

Post navigation

Previous शोक समाचार : श्रीमति विमलादेवी नयापारा निवासी का निधन
Next उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा जी के जन्म दिवस पर बधाई देने जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता जगन्नाथ मंदिर पहुंचे

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.