Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • विश्व हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष्य में सोनपैरी से भव्य बाइक रैली का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विश्व हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष्य में सोनपैरी से भव्य बाइक रैली का आयोजन

Abhinesh Pandey December 27, 2025

 

रायपुर /

आगामी 31 दिसंबर को आयोजित होने वाले विश्व हिंदू सम्मेलन के सफल आयोजन एवं जन-जागरण के उद्देश्य से ग्राम सोनपैरी में दिनांक 28 दिसंबर (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं को सादर आमंत्रित किया गया है।

यह बाइक रैली राष्ट्रधर्म, सांस्कृतिक चेतना एवं सामाजिक समरसता के भाव को जाग्रत करने हेतु आयोजित की जा रही है। विश्व हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूजनीय डॉ. मोहन भागवत (सरसंघचालक) एवं राष्ट्रीय संत गुरुदेव असंग देव का पावन सान्निध्य प्राप्त होने जा रहा है। इसी प्रेरणा के साथ यह बाइक रैली क्षेत्र में संगठनात्मक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश देगी।

बाइक रैली का प्रस्तावित मार्ग

सोनपैरी → मुंडारा → जुलुम → टेकारी → पलोद → कनेहरा → भुरकुनी → रवेली → आमदी → परसदा → खट्टी → ढोढर → लमकेनी → परसूलीडीह → भरेंगभाठा → राखी → बेलर → कोपेडीह → चंडी → सकरी → भटगांव → खोरपा → सारखी → कोलर → छछानपैरी → सलोनी → सिंगरभाटा → सिवनी → सेजबहार → कांदुल → दतरेंगा → डोमा → खिलोरा → अंत में सोनपैरी।

आयोजन समिति ने बताया कि रैली पूर्णतः अनुशासित, शांतिपूर्ण एवं मर्यादित ढंग से सम्पन्न की जाएगी। सभी प्रतिभागियों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने तथा संगठन की गरिमा बनाए रखने का आग्रह किया गया है।

आयोजन समिति ने समस्त ग्रामवासियों, मातृशक्ति, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

— आयोजन समिति,

विश्व हिंदू सम्मेलन, सोनपैरी

Post navigation

Previous मैट्स विश्वविद्यालय में द्वि दिवसीय अनुसंधान सम्मेलन का आयोजन
Next India’s First Digital Museum Dedicated to Tribal Heroes to Feature on Kartavya Path

Related Stories

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायपुर में सॉफ्ट स्किल्स और करियर के अवसरों पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन

You may have missed

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास

October 31, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.