Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • शंकर नगर के रिहायशी इलाके में शराब दुकान ना खोले सरकार, AAP ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शंकर नगर के रिहायशी इलाके में शराब दुकान ना खोले सरकार, AAP ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन

Abhinesh Pandey August 19, 2025

 

 

रायपुर,19 अगस्त 2025। रायपुर के शंकर नगर इलाके में खामदी थाना चौक के पास बिटिया ग्राउंड के सामने खुलने जा रही प्रीमियम शराब दुकान का आज आम आदमी पार्टी ने विरोध किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन देकर मांग की है कि जहां प्रीमियम शराब दुकान प्रस्तावित है ,इस नई खुलने वाली शराब की दुकान से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, चुंकि जहां शराब दुकान खोली जा रही है उस शंकर नगर रिहायशी इलाका है और सामने ही बीटीआई महाविद्यालय है और पास में मंदिर और आस पास कई अस्पताल बहुत निकट हैं।

आम आदमी पार्टी की कलावती मार्को ने कहा कि इस शराब दुकान के कारण क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो जायेगा, जिससे महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों का निकलना मुश्किल होगा। नशे में धुत लोग अक्सर सड़क पर हंगामा करेंगे, जिससे शांति भंग होगी और क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बनेगा।

प्रदेश सयुंक्त सचिव संतोष कुशवाहा,रायपुर शहर जिलाध्यक्ष पुनारद निषाद और रायपुर शहर जिला उपाध्यक्ष मिथलेश साहू ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जिला कलेक्टर, जिला आबकारी अधिकारी और छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री से आग्रह किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त शराब दुकान को वहां ना खोला जाए तथा इसे किसी अन्य दूरस्थ और गैर-आवासीय क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया जाए।

ज्ञापन देने के लिए प्रदेश महासचिव (मीडिया व सोशल मीडिया) एवं मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन सिंह, प्रदेश संयुक्त सचिव संतोष कुशवाहा, वीरेंद्र पवार, कलावती मार्को, रायपुर लोकसभा कोषाध्यक्ष नवनीत नंदे, रायपुर शहर जिलाध्यक्ष पुनारद निषाद, रायपुर शहर जिला उपाध्यक्ष मिथलेश साहू, पुरन टांडी सहित वरिष्ठ एवं सक्रिय साथी उपस्थित रहे।

 

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
Next युवाओं के सहयोग से विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा – किरण सिंह देव

Related Stories

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायपुर में सॉफ्ट स्किल्स और करियर के अवसरों पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन

You may have missed

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास

October 31, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.