Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • खाद्य विभाग की उदासीनता के कारण नहीं रुक रहा मिलावट करने का धंधा -गोपाल साहू, प्रदेश अध्यक्ष AAP
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

खाद्य विभाग की उदासीनता के कारण नहीं रुक रहा मिलावट करने का धंधा -गोपाल साहू, प्रदेश अध्यक्ष AAP

Abhinesh Pandey August 8, 2025

 

*सिर्फ राजधानी रायपुर में ही रोज 1000 किलो नकली पनीर की खपत, खाद्य विभाग की उदासीनता -सूरज उपाध्याय*

 

रायपुर, 7 अगस्त 2025। खाद्य पदार्थों में मिलावट का धंधा रायपुर सहित पूरे प्रदेश में धड़ल्ले से जारी है,आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिन खाद्य पदार्थों को आप और हम सेहत बनाने के लिए खातें हैं उनमें नकली चीजें एक तरह से जहर मिलाया जा रहा है। जिससे लोग गंभीर बीमारी का शिकार हो रहे हैं। खाद्य पदार्थों में मिलावट पर खाद्य और औषधि प्रशासन की लापरवाही एक अत्यंत गंभीर और चिंताजनक विषय है, क्योंकि यह सीधे जनता के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ा हुआ मामला है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही केंद्रीय खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य सुरक्षा कानूनों में संशोधन कर खाने-पीने की चीजों में मिलावट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का रास्ता बंद हो गया है। अब अगर कोई व्यक्ति प्रमाणित रूप से मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचता है, तो उसे जेल नहीं बल्कि सिर्फ जुर्माना भरकर छोड़ा जाएगा! साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 63, जिसमें बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री बेचने पर 6 माह की जेल का प्रावधान था, उसे भी हटा दिया गया है। अब केवल 10 लाख तक का जुर्माना लगेगा, सरकार यह फैसला यह वाकई चिंताजनक है।

प्रदेश महासचिव (मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता ) सूरज उपाध्याय ने कहा कि कल ही राजधानी रायपुर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। यहां सस्ता और घटिया क्वालिटी का पाम ऑयल, फैट के डल्ले, और दूध पाउडर से नकली पनीर तैयार किया जा रहा था। यह फैक्ट्री शंकर नगर क्षेत्र में नाले के ऊपर चल रही थी। वहां बड़ी मात्रा में नकली पनीर, कच्चा माल, थर्माकोल डिब्बे और पैकिंग सामग्री जब्त किया गया था। 4 दिन पहले राजधानी के भाटागांव इलाके में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारकर करीब 700 किलो नकली पनीर और मिल्क पाउडर जब्त किया है। गंदगी और बदबूदार माहौल में सस्ता वनस्पति तेल, मिल्क पाउडर और खतरनाक केमिकल मिलाकर नकली पनीर बनाया जा रहा था।इसकी सप्लाई शहर के कई होटलों, मिठाई दुकानों और डेयरियों में की जा रही थी। और इस साल जनवरी में रायपुर में 5100 किलो नकली पनीर पकड़ा गया था। जो की रायपुर रेलवे स्टेशन में मध्यप्रदेश से 49 बॉक्स और बस के जरिए पुणे की एक डेयरी से 53 बॉक्स पनीर आए थे।

प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य कांकेर देवलाल नरेटी ने कहा कि सिर्फ रायपुर में रोजाना अलग-अलग राज्यों से 1000 किलो नकली पनीर की सप्लाई हो रही है तो पूरे प्रदेश का हाल आप खुद समझ सकतें हैं। पिछले छह महीने के दौरान बिरगांव, धनेली, निमोरा और भाठागांव में नकली पनीर की फैक्ट्रियों में छापेमारी कर करीब 6000 किलो से ज्यादा का स्टॉक जब्त किया था। इन फैक्ट्रियों में दूध पाउडर में नारियल तेल मिलाकर नकली पनीर बनाया जा रहा था। प्रकरण कोर्ट में पेश किया गया लेकिन आज तक उस इन फैक्ट्री चलाने वालों पर कोई कड़ी कार्यवाही नहीं हुई इस कारण इनके हौसले बुलंद हैं और धड़ल्ले से नकली पनीर और अन्य चीजें बना रहें हैं।

प्रदेश महासचिव वदूद आलम और प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग ने कहा कि सरकार की मुहीम “बने खाबो-बने रहिबो” में महज खाना पूर्ति हो रही है। जब संबंधित विभाग, जिसका कार्य खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है, अपनी जिम्मेदारियों में लापरवाही करता है, तो मिलावटखोरों का हौसला और बढ़ जाता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा और प्रदेश उपाध्यक्ष भानुप्रकाश चंद्रा ने कहा कि खाद्य और औषधि प्रशासन द्वारा नियमित रूप से बाजार और दुकानों की जांच नहीं होती, त्योहारों या विशेष मौकों पर ही खानापूर्ति के लिए अभियान चलाए जाते हैं। अधिकांश जिलों में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए प्रयोगशालाएं या तो हैं ही नहीं या उनमें स्टाफ और संसाधनों की भारी कमी है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी और प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी स्वास्थ्य से जुड़े इस मुद्दे पर गंभीर है और सरकार से आग्रह करती है कि खाद्य और औषधि प्रशासन के अधिकारियों को मिलावट होने पर त्वरित और सख्त कार्यवाही के निर्देश देना चाहिए।

 

Post navigation

Previous चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की आईसीएआई रायपुर शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब एंड सिंध बैंक के एमडी और सीईओ स्वरूप कुमार साहा से की मुलाकात
Next छत्तीसगढ़ शासन, आईआईएम, एनआईटी और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर

Related Stories

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026

Recent Posts

  • हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • 20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026
20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

May 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.