Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • शहरों में सड़कों पर आवारा जानवरों के विचरण से हो रहीं हैं दुर्घटना-गोपाल साहू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहरों में सड़कों पर आवारा जानवरों के विचरण से हो रहीं हैं दुर्घटना-गोपाल साहू

Abhinesh Pandey June 27, 2025

 

*आवारा पशुओं से दुर्घटना में सरकार को होता है आर्थिक नुकसान-सूरज उपाध्याय*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

रायपुर 27 जून 2025। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने शहरों में आवारा पशुओं से हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि हर बड़े शहर में सड़कों पर आवारा जानवरों की समस्या एक बड़ी चुनौती बन गई है, जिससे दुर्घटनाओं और अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ गया है. आवारा पशु में ज्यादातर संख्या कुत्तों की है उसके बाद गायों का नंबर आता है.सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण यातायात बाधित होता है, जिससे जाम की समस्या होती है. आवारा पशु पार्कों और अन्य हरियाली वाले क्षेत्रों में घूमती हैं, जिससे पौधों और हरियाली को नुकसान होता है. आवारा पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनाएँ आम हो गई हैं, जिससे जानमाल का नुकसान हो रहा है. बीते सालों में ग्रामीण इलाकों में गायों को रखने के लिए गौठान की व्यवस्था की गयी थी, लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण पशु सड़कों पर विचरण करने मजबूर हैं.

प्रदेश महासचिव (सोशल मीडिया, मीडिया प्रभारी), मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने बताया कि बरसात के दिनों में गाय या अन्य जानवरों के रखरखाव की उचित व्यवस्था न होने के कारण जमीन गीली होती है इस कारण सुखी जगह की तलाश में जानवर रोड पर आकर बैठते हैं, अंधेरा और बारिश के कारण दुर्घटना हो जाने पर इसमें 108, 112, अस्पताल, पुलिस, कचहरी को इन्वॉल्व होना पड़ता है और कई बार सरकार को 2-5 लाख कम्पनसेन्सन भी देना पड़ता है.

प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने कहा कि इस तरह इन गायों या जानवरों का सही रखरखाव ना होने के कारण सरकार को हर साल सैकड़ों करोड़ रुपयों का नुकसान होता है. इसलिए इनका उचित रखरखाव बहुत जरुरी है और इन आवारा पशुओं (कुत्ते और गाय) का सड़कों पर विचरण रोकना अत्यंत जरुरी है.

प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग ने कहा कि नगर निगम और अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने और उन्हें गौशालाओं या कांजी हाउस में रखने की व्यवस्था की जानी चाहिए. सड़कों पर आवारा पशु छोड़ने वाले मालिकों पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए और आवारा पशुओं की पहचान के लिए उन पर रेडियम बेल्ट और टैग लगाए जाने चाहिए.

प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य देवलाल नरेटी ने कहा कि लोगों को आवारा पशुओं (कुत्तों एवं गायों) को सड़कों पर न छोड़ने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए.पशु मालिकों को जिम्मेदारी से अपने पशुओं की देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है.

प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर आवारा पशुओं के घूमने पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है.

 

 

Post navigation

Previous नगर पालिका के नए कार्यालय भवन के लिए 1.68 करोड़ रुपए स्वीकृत
Next सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रथयात्रा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

Related Stories

आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक

September 28, 2026
एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की

September 28, 2026
एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ

September 28, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक
  • एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की
  • एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ
  • बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
  • नमो सेवा गाथा के तहत नुक्कड़ नाटकों से दिया जनजागरूकता का संदेश

You may have missed

आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक

September 28, 2026
एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की

September 28, 2026
एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ

September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

September 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.