दुर्ग।
विशिष्ट प्रतिभा के धनी एवं ‘गूगल बॉय’ के नाम से विख्यात रुद्र शर्मा ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत रुद्र शर्मा ने आज जिला शासकीय अस्पताल, दुर्ग परिसर में पौधारोपण कर अपना जन्मदिन बेहद सादगी और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया।
इस विशेष अवसर पर जिला सरकारी अस्पताल दुर्ग के वर्तमान सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आसीसन कुमार मिंज, डॉ. विनीता ध्रुवे, डॉ. श्वेता तिवारी, आशा शर्मा तथा अस्पताल प्रबंधन की पूरी टीम विशेष रूप से मौजूद रही।
पौधारोपण के पश्चात अस्पताल की पूरी टीम एवं चिकित्सकों ने ‘गूगल बॉय’ रुद्र शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना की ।
पर्यावरण संरक्षण पर रुद्र शर्मा का संदेश:
“केवल पेड़ लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि एक छोटे पौधे को बड़े वृक्ष बनने तक उसकी निस्वार्थ देखभाल करना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। पेड़ हमें फल, शीतल छाया और जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। वे खुद धूप में रहकर हमारे लिए परोपकारी जीवन जीते हैं। ऐसे में हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम अपने और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी रक्षा करें। ”
अस्पताल के सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. आसीसन कुमार मिंज एवं अन्य डॉक्टरों ने रुद्र की इस अनूठी पहल भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज के समय में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ लगाना अत्यंत आवश्यक है। कम उम्र में पर्यावरण के प्रति रुद्र की ऐसी परिपक्व सोच समाज और युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने पौधे में जल अर्पित कर रुद्र शर्मा को ढेर सारा आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

