मुंबई।
बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ और कृति सेनॉन की फिल्म गणपत का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ महीनों पहले इस मूवी का एक टीजर आउट हुआ था, जिसमें टाइगर श्रॉफ एक्शन मोड में नजर आ रहे थे। मालूम हो कि इस फिल्म को मेकर्स ने 2 भागों में बनाने का फैसला किया है जिसका पहला पार्ट इसी साल दशहरा के मौके पर रिलीज होने वाला है। जैकी भगनानी द्वारा निर्मित गणपत की शूटिंग ज्यादातार यूके में की गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अब पूरी होने वाली है। अब खबर ये आ रही है कि टाइगर श्रॉफ इस महीने फिल्म गणपत की शूटिंग फिर से करने वाले हैं।
टाइगर श्रॉफ फिल्म गणपत की शूटिंग मुंबई में अगले हफ्ते शुरू करने वाले हैं। यह एक छोटा सा शेड्यूल होगा, जिसके बाद एक और शेड्यूल होगा, जहां वे कुछ गाने के सीक्वेंस शूट करेंगे। वहीं गणपत के डायरेक्टर विकास बहल ने फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम करना शुरू कर दिया है। मालूम हो कि गणपत में एक बार फिर से टाइगर श्रॉफ और कृति सेनॉन की जोड़ी नजर आने वाली हैं।
