Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • यादव ठेठवार समाज की चतुर्थ सामाजिक समरसता उड़ीसा यात्रा 22 नवंबर से शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

यादव ठेठवार समाज की चतुर्थ सामाजिक समरसता उड़ीसा यात्रा 22 नवंबर से शुभारंभ

Abhinesh Pandey November 21, 2025

रायपुर। यादव ठेठवार समाज प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में आयोजित बहुप्रतीक्षित चतुर्थ सामाजिक समरसता उड़ीसा यात्रा 22 नवंबर की सुबह 5 बजे सामाजिक ठेठवार भवन, रायपुर से शुभ मंगलकामनाओं के साथ रवाना होगी। यात्रा प्रभारी परमानंद यादव समाजजनों से निरंतर संवाद स्थापित कर यात्रा की सफलता हेतु दिशा-निर्देश प्रदान कर रहे हैं तथा संपूर्ण आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

इस भव्य सामाजिक अभियान में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से सैकड़ों स्वजातीय जन उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और युवा प्रतिनिधि—हरीश यादव, रामसिंह यादव, नरोत्तम यदु, पुष्कर यादव, रविनायण यदु, पुमेंद्र यदु और सरोज यादव—यात्रा को विशेष मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। साथ ही पूर्व अध्यक्ष राजू यादव, समाज सलाहकार जोहत राम यादव, बलराम यादव, आर. के. यदु, नवीन यदु (शिक्षक), गौकरण यदु, बलदेव यादव, शंकर यादव, रघुनंदन यादव, अशोक, ललित यादव तथा देवेनारायण यदु (शिक्षक) की महत्वपूर्ण सहभागिता यात्रा को और अधिक सशक्त व ऊर्जावान बना रही है।

उड़ीसा में इस सामाजिक यात्रा के स्वागत की तैयारियाँ अत्यंत भव्य हैं। वहाँ के स्थानीय यादव समाज द्वारा यात्रा दल का गर्मजोशी से अभिनंदन किया जाएगा। सैकड़ों युवाओं की बाइक रैली यात्रा का स्वागत करेगी, जबकि समाज के प्रमुखजनों को बग्गी के माध्यम से खरियार से सभा स्थल तक ले जाया जाएगा। पूरे मार्ग में स्थानीय कलाकारों द्वारा पारंपरिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ यात्रा की शोभा को और बढ़ाएँगी। उड़ीसा के स्थानीय विधायकगण एवं सामाजिक प्रतिनिधि भी इस अवसर पर सहभागी रहेंगे।

यात्रा का उद्देश्य समाज के दूरस्थ अंचलों में निवासरत भाइयों से संपर्क स्थापित कर उनकी जीवन शैली, परंपराएँ, सामाजिक स्थिति एवं भौगोलिक परिस्थितियों की जानकारी प्राप्त करना तथा शिक्षा, रोजगार, एकता और सामाजिक सक्रियता को प्रोत्साहित करना है। पूर्व में आयोजित बस्तर, सरगुजा और मध्य प्रदेश यात्राओं की अपार सफलता के बाद यह चौथा चरण समाज में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है।

यात्रा रायपुर से दुर्ग, पाटन, महासमुंद, बागबाहरा और खलारी होते हुए खरियार रोड पहुँचेगी, जहाँ भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। दूसरे दिन यात्रा पुरी पहुँचकर जगन्नाथ भगवान का दर्शन करेगी। तीसरे दिन चंद्रभागा में सूर्योदय दर्शन तथा कोणार्क सूर्य मंदिर का अवलोकन होगा, जिसके पश्चात भुवनेश्वर में सामाजिक सभा एवं धार्मिक स्थलों का दर्शन किया जाएगा। अंतिम चरण में यात्रा समलेश्वरी माता तथा हीराकुंड बांध का अवलोकन करते हुए खल्लारी में भव्य समापन के साथ सम्पन्न होगी।

इस महत्वपूर्ण जानकारी को प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु द्वारा साझा किया गया।

Post navigation

Previous जनजातीय गौरव दिवस समारोह वर्ष 2025 – सरगुजा जिले में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल
Next चौपाटी की जगह हमारी सरकार एजुकेशन हब के तौर पर विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है : मूणत

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.