जगदलपुर। सोमवार को जगदलपुर विकासखंड के बिलोरी में माता हिंगलाजिन के गुड़ी उदघाटन में पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने ग्रामीणों के साथ शिरकत की। वे ग्रामीणों के आग्रह पर गुड़ी उद्घाटन में आयोजित पूजा- अर्चना में शामिल होकर क्षेत्र के लिए सुख शांति समृद्धि की कामना की इस दौरान बिलोरी के लोगों से भेंट कर श्री जैन ने उनका कुशलक्षेम भी पूछा। इस अवसर पर परमजीत जसवाल, हेमू उपाध्याय, टीवी रवि, पप्पन भदौरिया भी मौजूद थे।
