Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ में कम धान बेचने पर भी पूरी आदान सहायता देने के निर्णय को उत्तर प्रदेश के खाद्य मंत्री ने की सराहना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कम धान बेचने पर भी पूरी आदान सहायता देने के निर्णय को उत्तर प्रदेश के खाद्य मंत्री ने की सराहना

Abhinesh Pandey November 25, 2026

 

*धान उपार्जन की किसान पंजीयन प्रक्रिया, टोकन व्यवस्था, खरीदी केंद्रों की सुविधाओं ली की जानकारी*

रायपुर, 25 नवंबर 2026/ उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री मनोज कुमार पांडेय ने किसानों द्वारा 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी पूरी आदान सहायता देने के छत्तीसगढ़ सरकार के निर्णय की सराहना की है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस पहल को किसानों के हित में अहम कदम बताया। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे श्री पांडेय ने बुधवार को सर्किट हाउस में खाद्य विभाग और सहकारी बैंक के अधिकारियों के साथ चर्चा कर राज्य की धान खरीदी व्यवस्था व सुविधाओं की जानकारी ली।

श्री पांडेय आज बिलासपुर दौरे पर थे, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का यह फैसला किसान हितैषी है। अधिकारियों ने चर्चा के दौरान बताया कि निर्धारित मात्रा से कम धान बेचने पर भी किसानों को पूरी आदान सहायता देने का प्रावधान किया गया है, जिससे घरेलू जरूरत के लिए धान रखने या कम मात्रा में उपज बेचने वाले किसानों को भी पूरा लाभ मिल सकेगा। इससे किसानों को अपनी उपज के उपयोग और विक्रय में सहूलियत मिलने के साथ आर्थिक सुरक्षा को भी बल मिलेगा।

इस दौरान उत्तरप्रदेश के मंत्री श्री पांडेय ने धान उपार्जन की किसान पंजीयन प्रक्रिया, टोकन व्यवस्था, खरीदी केंद्रों की सुविधाओं, तौल और भुगतान व्यवस्था सहित विभिन्न चरणों की जानकारी ली। अधिकारियों ने खाद्य विभाग की योजनाओं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और विभागीय गतिविधियों की प्रगति से अवगत कराया तथा योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक सुगमता से पहुंचाने पर चर्चा की। बैठक में खाद्य नियंत्रक श्री अमृत कुजूर, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक श्री नितिन दीवान, जिला विपणन अधिकारी श्री उपेंद्र खांडे, खाद्य अधिकारी श्री राजीव लोचन तिवारी, सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ श्री प्रभात मिश्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous कर्म, कुंडली, वास्तु और ब्रह्मांड का संगम:- जीवन को बेहतर बनाने के सरल सूत्र

Related Stories

कर्म, कुंडली, वास्तु और ब्रह्मांड का संगम:- जीवन को बेहतर बनाने के सरल सूत्र
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कर्म, कुंडली, वास्तु और ब्रह्मांड का संगम:- जीवन को बेहतर बनाने के सरल सूत्र

November 25, 2026
संविधान गौरव दिवस : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दीं शुभकामनाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संविधान गौरव दिवस : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दीं शुभकामनाएँ

November 25, 2026
श्रीबालाजी कैंसर अस्पताल में पहली बार TBI तकनीक से हुआ ऑलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रीबालाजी कैंसर अस्पताल में पहली बार TBI तकनीक से हुआ ऑलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट

November 25, 2026

R. O. NO. 14159/ 141

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में कम धान बेचने पर भी पूरी आदान सहायता देने के निर्णय को उत्तर प्रदेश के खाद्य मंत्री ने की सराहना
  • कर्म, कुंडली, वास्तु और ब्रह्मांड का संगम:- जीवन को बेहतर बनाने के सरल सूत्र
  • संविधान गौरव दिवस : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दीं शुभकामनाएँ
  • श्रीबालाजी कैंसर अस्पताल में पहली बार TBI तकनीक से हुआ ऑलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट
  • कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायपुर के बीबीए और बीकॉम विद्यार्थियों ने किया अक्षय पात्र फाउंडेशन, भिलाई का औद्योगिक भ्रमण

You may have missed

छत्तीसगढ़ में कम धान बेचने पर भी पूरी आदान सहायता देने के निर्णय को उत्तर प्रदेश के खाद्य मंत्री ने की सराहना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कम धान बेचने पर भी पूरी आदान सहायता देने के निर्णय को उत्तर प्रदेश के खाद्य मंत्री ने की सराहना

November 25, 2026
कर्म, कुंडली, वास्तु और ब्रह्मांड का संगम:- जीवन को बेहतर बनाने के सरल सूत्र
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कर्म, कुंडली, वास्तु और ब्रह्मांड का संगम:- जीवन को बेहतर बनाने के सरल सूत्र

November 25, 2026
संविधान गौरव दिवस : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दीं शुभकामनाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संविधान गौरव दिवस : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दीं शुभकामनाएँ

November 25, 2026
श्रीबालाजी कैंसर अस्पताल में पहली बार TBI तकनीक से हुआ ऑलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रीबालाजी कैंसर अस्पताल में पहली बार TBI तकनीक से हुआ ऑलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट

November 25, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.