रायपुर। कवर्धा जिला के पंडरिया तहसील अंतर्गत दशरंगपुर आश्रित ग्राम पुतकी कला में सरकारी जमीन में अतिक्रमण किया जा रहा है। पुतकी कला ग्रामवासियो के अनुसार शासकीय भूमि को निजी भूमि बताकर जेसीबी से तालाब पार, मुक्तिधाम और रोड की खुदाई कर कब्जा कीया जा रहा है। वह ग्रामीणों के आवा जाहि का एकमात्र रास्ता है जिस पर कई सालो से ग्रामीणों का आवा जाहि है।
उसे निजी भूमि बताकर मेन रोड को गड्ढा करवा दिया गया है।उस पर अपना कब्जा करने की कोशिश किया जा रहा है। बता दे कि खसरा नंबर 26 में तालाब है, खसरा नंबर 27 शासकीय भूमि है जो तालाब पार है, जिसे निजी भूमि बताकर कब्जा किया जा रहा है।28 नंबर खसरा वीरेंद्र सिंह के नाम से सरकारी रिकार्ड में अंकित है, लेकिन अब तक उनके द्वारा वहा पर कभी भी दावा नहीं किया गया। अब अचानक ही 27 और 28 नंबर खसरा में जहाँ पर रोड है उसे कब्जा किया जा रहा है।112 के चार सिपाही मौके पर मौजूद थे।

ग्रामवासियो का कहना है कि वीरेन्द सिंह निजी भूमि को पटवारी के माध्यम से नापवाकर कब्जा कर ले लेकिन जो सरकरी जमीन है जो पुतकी कला खार में है उसे उसमे अतिक्रमण करने का कोई हक नहीं है। इस सम्बन्ध में समस्त पुतकीकला के ग्रामवासियों ने कवर्धा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्यवाही का निवेदन किया है।

