Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • “एक शाम, गाँव के नाम” – आदर्श ग्राम गिरौद के गौरवशाली व्यक्तित्वों का सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

“एक शाम, गाँव के नाम” – आदर्श ग्राम गिरौद के गौरवशाली व्यक्तित्वों का सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या

Abhinesh Pandey November 7, 2025

रायपुर।

आदर्श ग्राम पंचायत गिरौद द्वारा दिनांक 9 नवम्बर 2025, सायं 7 बजे से विशेष सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या “एक शाम, गाँव के नाम” का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की पहल ग्राम गिरौद के उपसरपंच श्री समीर नायक द्वारा की गई है, जिसे स्थानीय समाज के सहयोग से उनकी कंपनी बिग इवेंट्स के द्वारा सम्पन्न कराया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य गिरौद ग्राम के उन प्रतिभाशाली नागरिकों को सम्मानित करना है जिन्होंने शिक्षा, खेल, प्रशासन, स्वास्थ्य, कला, संस्कृति, उद्यमिता और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर ग्राम और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम का संचालन लोकप्रिय आर.जे. नमित द्वारा किया जाएगा, जबकि संध्या का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक श्री सुनील सोनी जी का मधुर आवाज रहेगी, जो प्रदेश की जनता के दिलों में विशेष स्थान बना चुकी हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी तथा माननीय मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब जी की उपस्थिति अपेक्षित है। साथ ही कार्यक्रम में माननीय सांसद रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, माननीय विधायक धरसींवा श्री अनुज शर्मा जी, माननीया उपाध्यक्ष छ.ग. पिछड़ा वर्ग आयोग श्रीमती चंद्रकांति वर्मा जी, माननीया जनपद अध्यक्ष धरसींवा श्रीमती शकुंतला ढीलेंद्र सेन जी, माननीया सभापति जनपद पंचायत धरसींवा श्रीमती लक्ष्मी खिलेंद्र वर्मा जी, माननीय जिला पंचायत सदस्य श्री हरिशंकर निषाद जी तथा माननीया सरपंच ग्राम गिरौद श्रीमती मधु जयकिरण वर्मा जी भी सम्मिलित होंगी।

“एक शाम, गाँव के नाम” गिरौद की एकता, प्रतिभा और आत्मगौरव का प्रतीक है — एक ऐसा आयोजन जो गाँव की नई पहचान और प्रेरणा बनेगा।

प्रेषक:
श्री समीर नायक
प्रो- बिग इवेंट
उपसरपंच, ग्राम गिरौद
ब्लॉक धरसींवा, जिला रायपुर
7987744716

Post navigation

Previous युगप्रवर्तक डॉ हेडगेवार नाट्य का पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा प्रदर्शन
Next लोक निर्माण विभाग द्वारा उप मुख्यमंत्री अरुण साव या किसी भी निजी कार्यक्रम का कोई भुगतान नहीं

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026
संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026
संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.