Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव

Abhinesh Pandey September 15, 2026

 

17 सितंबर को शाम 7 बजे जिलेभर में एक साथ होगा दीप प्रज्ज्वलन

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

एक माह तक 12 प्रमुख पहलों के जरिए सेवा, सुशासन, नवाचार और राष्ट्र निर्माण का पहुंचाया जाएगा संदेश

रायपुर, 15 सितंबर 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जाएगा। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 12 प्रमुख पहलों के माध्यम से जनभागीदारी, सेवा, सुशासन, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

अभियान के प्रथम दिवस 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत शाम 7 बजे जिलेभर में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। जिला मुख्यालय से लेकर विकासखण्डों, ग्राम पंचायतों और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों तक दीपों की रोशनी के माध्यम से सेवा, समर्पण और संकल्प का संदेश दिया जाएगा। जिले में लगभग 01 लाख 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पर्यटन स्थलों से शहीद स्मारकों तक जगमगाएंगे दीप

आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ते हुए जिला मुख्यालय, विकासखण्डों और ग्राम पंचायतों के साथ प्रमुख पर्यटन स्थलों, महतारी सदन, अटल डिजिटल केन्द्र, प्रधानमंत्री आवास, अमृत सरोवर, आंगनबाड़ी केन्द्रों, विद्यालयों, आश्रम-छात्रावासों तथा शासकीय कार्यालयों में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

अभियान में ऐसे गांवों को भी विशेष रूप से जोड़ा जाएगा, जहां पूर्व में बड़ी माओवादी घटनाएं हुई हैं अथवा जहां उल्लेखनीय सफलताएं हासिल की गई हैं। शहीद स्मारकों, प्रतिमा स्थलों और सुरक्षा कैंपों में भी दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, साहस, शांति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया जाएगा। इस तरह जिलेभर में एक साथ प्रज्ज्वलित होने वाले 01 लाख 11 हजार दीप एकजुटता और विकसित भारत के संकल्प के प्रतीक बनेंगे।

सेवा और समर्पण की प्रेरक कहानियां पहुंचेंगी जन-जन तक

नमो सेवा-अनकही कहानियां पहल के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी नाटक प्रस्तुतियों के माध्यम से सेवा और समर्पण की प्रेरक कहानियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसी अवधि में सेवा की कहानी पहल के तहत क्लस्टर, जिला एवं राज्य स्तर पर सेवा से जुड़ी प्रेरक कहानियों को सामने लाया जाएगा।

मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी चित्र एवं आलेख प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को विकसित भारत के सपने, रचनात्मक अभिव्यक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ा जाएगा।

जनभागीदारी से सेवा का संकल्प

सेवा मेरा योगदान पहल के माध्यम से नागरिकों और विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता से सेवा कार्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस पहल के जरिए प्रत्येक नागरिक को अपने स्तर पर समाज और राष्ट्र के लिए योगदान देने का अवसर मिलेगा।

25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आंगन मिलन सेवा के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में सामुदायिक सहभागिता, मातृ एवं बाल स्वास्थ्य तथा पोषण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके माध्यम से समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए महिला एवं बाल विकास से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

29 सितंबर को सेवा के रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम के माध्यम से आभार और संकल्प के रंगों के साथ नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाएगा। चयनित नगरों के साथ घर-घर तक इस पहल को पहुंचाया जाएगा।

सेवा संकल्प यात्रा से लेकर सेवा सेतु अभियान तक

सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से सेवा संकल्प का संदेश राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जाएगा। वहीं 01 से 07 अक्टूबर तक सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत सरकार आपके द्वार की भावना के अनुरूप विकासखण्ड एवं विधानसभा स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया जाएगा।

नमो सेवा-अनकही कहानियां पहल के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर नाट्य प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। 07 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प का संदेश गांव, जिला और राज्य स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

युवाओं के नवाचार को मिलेगा मंच

09 अक्टूबर को सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के अंतर्गत नवाचार से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य युवाओं और प्रतिभागियों को नवाचार, रचनात्मकता और समाधान आधारित सोच के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए नए विचारों और नवाचारों को प्रोत्साहन मिलेगा।

जल संरक्षण को जनसेवा से जोड़ने का प्रयास

अभियान की पूरी अवधि में जल जन सेवा संकल्प के तहत जल संरक्षण और जल संसाधनों के प्रति जनजागरूकता तथा सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण को जनसेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए नागरिकों को जल संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सुशासन सेवा संवाद के साथ होगा अभियान का समापन

17 अक्टूबर 2026 को सुशासन सेवा संवाद के साथ सेवा संकल्प अभियान का समापन होगा। जनकल्याण का महामंच, पंचायत से संसद तक की अवधारणा पर आधारित इस कार्यक्रम में सुशासन, जनकल्याण और सेवा से जुड़े विषयों पर संवाद किया जाएगा। अभियान के दौरान प्राप्त अनुभवों, जनभागीदारी और सेवा कार्यों को साझा करते हुए आगे भी सेवा एवं सुशासन की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा।

विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों की होगी सहभागिता

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों को व्यापक रूप से जोड़ा जाएगा। विभिन्न विभागों को अभियान की गतिविधियों के सफल संचालन, आपसी समन्वय और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सेवा संकल्प अभियान कोंडागांव जिले में सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और सुशासन की भावना को व्यापक स्वरूप देने का माध्यम बनेगा। 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत एक साथ प्रज्ज्वलित होने वाले 01 लाख 11 हजार दीप न केवल जिले को रोशन करेंगे, बल्कि एकजुटता, सेवा और विकसित भारत के सामूहिक संकल्प का संदेश भी देंगे।

Post navigation

Previous मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार

Related Stories

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार

September 15, 2026
बिहान योजना ने बदली किस्मत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिहान योजना ने बदली किस्मत

September 15, 2026
विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन

September 15, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव
  • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार
  • बिहान योजना ने बदली किस्मत
  • विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन
  • एक स्वास्थ्य, एक भविष्य: सेहतमंद भविष्य के लिए आयुर्वेद

You may have missed

एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव

September 15, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार

September 15, 2026
बिहान योजना ने बदली किस्मत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिहान योजना ने बदली किस्मत

September 15, 2026
विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन

September 15, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.