Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • हर गली हर मैदान, खेले सारा हिंदुस्तान’ के नारे से गूंजा ऑडिटोरियम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

हर गली हर मैदान, खेले सारा हिंदुस्तान’ के नारे से गूंजा ऑडिटोरियम

Abhinesh Pandey August 29, 2025

*खेलों में भी हासिल करना है ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ का दर्जा – श्री अरुण साव*

 

*राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री*

 

*रायपुर प्रीमियर लीग का होगा आयोजन, श्री साव ने की घोषणा*

 

रायपुर. 29 अगस्त 2025. उप मुख्यमंत्री तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन में शामिल हुए। ‘हॉकी के जादूगर’ के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर पूरे देश में आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर विविध आयोजनों के बीच उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के आह्वान पर खिलाड़ियों ने ‘हर गली हर मैदान, खेले सारा हिंदुस्तान’ के जोरदार नारे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम को गूंजा दिया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में रायपुर प्रीमियर लीग के आयोजन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी संभागीय मुख्यालयों में इसके आयोजन के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने ऑडिटोरियम में मौजूद सभी लोगों को फिट रहने के लिए मैदान पर जाकर खेल खेलने और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई। श्री साव और अन्य अतिथियों ने राज्य में खेल आयोजनों, खेल अलंकरण, युवा महोत्सव, खेल की सुविधाओं तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे, बैडमिंटन खिलाड़ी श्री श्रेयांश जायसवाल, फुटबाल खिलाड़ी सुश्री किरण पिस्दा और आईपीएल क्रिकेटर श्री शशांक सिंह भी राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के मैदान में पूरे मनोयोग से उतरें, पूरे जोश और जज्बे के साथ खेलें। मैदान पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मान-सम्मान, करियर, नौकरी, धन सभी प्राप्त होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की नई तकनीकों और उपकरणों से अपडेट रहने तथा अपनी फिटनेस व खेल सुधारने के लिए इनका उपयोग करने को कहा। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में भी पूरा देश ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ कहे, इसके लिए मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि खिलाड़ियों को जज्बे और जुनून से परिपूर्ण होना चाहिए। राज्य सरकार और केंद्र सरकार ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ के माध्यम से खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्कूलों और छात्रावासों से समन्वय बनाकर खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारकर उन्हें निचले स्तर से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की योजना है। श्री साव ने कहा कि फिट रहने के लिए हर व्यक्ति को रोज कम से कम एक घंटा कोई न कोई खेल खेलना चाहिए।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलना जरूरी है। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों के बच्चों को मैदान में खेलने के लिए उतरने को कहा। खेलना, इनाम और पदक जीतने से ज्यादा महत्वपूर्ण है। श्री अग्रवाल ने बताया कि ‘फिट इंडिया’ मुहिम के तहत सभी सांसदों को खेलों का आयोजन करना है। वे इस आयोजन में रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दस हजार खिलाड़ियों को शामिल करने जा रहे हैं। इसके तहत 12 खेल होंगे। विकासखंड स्तर पर होने वाले इन आयोजनों में स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले ‘सांसद खेल महोत्स’व का लोगो भी जारी किया गया।

खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हम सबको खेलने और फिट रहने के लिए प्रेरित करता है। उच्च स्तर पर खेलने के लिए बहुत मेहनत और समर्पण की जरूरत होती है। मैं उन माता-पिता को साधुवाद देता हूं जिन्होंने अपने बच्चों को खेल को करियर के रूप में चुनने की सहमति दी। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ कई सत्रों का आयोजन किया गया है। लगातार तीन दिनों तक इसके तहत विविध आयोजन किए जा रहे हैं। रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप और खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनूजा सलाम सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी और खिलाड़ी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

*रायपुर नगर निगम में स्वच्छता के ब्रांड एम्बैसडर होंगे चार प्रसिद्ध खिलाड़ी*

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम में मौजूद चार प्रसिद्ध खिलाड़ियों को स्वच्छता के लिए रायपुर नगर निगम का ब्रांड एम्बैसडर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी रायपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लोगों को प्रेरित कर जनसहभागिता बढ़ाएंगे। मंच पर मौजूद अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे, बैडमिंटन खिलाड़ी श्री श्रेयांश जायसवाल, फुटबाल खिलाड़ी सुश्री किरण पिस्दा और आईपीएल क्रिकेटर श्री शशांक सिंह ने उप मुख्यमंत्री श्री साव के अनुरोध पर ब्रांड एम्बैसडर बनने के लिए अपनी सहमति प्रदान की।

Post navigation

Previous राजस्व प्रकरण निर्धारित समय सीमा में निराकरण करना राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
Next बाइक रैली के माध्यम से भाजयुमो कार्यकर्ता करेंगे मुख्यमंत्री साय का स्वागत

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.