Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • डॉ. रेशमा अंसारी के गजल संग्रह “आरजू बस यही” का विमोचन
  • Feature
  • latest
  • छत्तीसगढ़

डॉ. रेशमा अंसारी के गजल संग्रह “आरजू बस यही” का विमोचन

Abhinesh Pandey February 13, 2025

अनुभूतियों के विराट संसार को अपनी आवाज देती गजलें

रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग की प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमा अंसारी के गजल संग्रह आरजू बस यही का विमोचन महाराष्ट्र के नादेड़ स्थित शंकर राव चौव्हाण स्मृति भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के अवसर पर चीन, श्रीलंका, और मॉरीशस के प्रसिद्ध प्रवासी साहित्यकारों द्वारा किया गया।

महाराष्ट्र के नादेंड स्थित यशवंत महाविद्यालय द्वारा भारतीय ज्ञान प्रणालीः वैश्विक परिदृश्य विषय पर 10 और 11 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी की मुख्य वक्ता के रूप में मैट्स विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमा अंसारी को आमंत्रित किया गया था। इस मौके पर डा. रेशमा अंसारी के नवीनतम गजल संग्रह आरजू बस यही का विमोचन प्रवासी साहित्यकारों डॉ. विवेकमणी त्रिपाठी चीन, डॉ.अनुशा नीलमणी श्रीलंका, डॉ. तनुजा बिहारी के हाथों किया गया। इस अवसर पर प्राध्यापक एवं साहित्यकार डॉ. नूरजहं रहमतुल्ला आसाम, यशवंत महाविद्यालय नादेंड के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप पाईकराव, डॉ. सुनील जाधव, डॉ.साईंनाथ साहू, डॉ. लक्ष्मण काले, डॉ.परविंदर कौर महाजन, डॉ. जहीरूद्दीन पठान, डॉ. रजिया शेख, डॉ. शहनाज सहित विभिन्न राज्यों के प्राध्यापकगण, शोधार्थीगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। इस गजल संग्रह की भूमिका में वरिष्ठ साहित्यकार एवं कल्याण महाविद्यालय भिलाई के विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर शर्मा ने लिखा है कि इस गजल संग्रह में आज के हालात की तस्वीर, गरीबी को मिटाने की भूख, जिंदगी की अनमोल कहानी, हवाओं से बातचीत, विवादों को दूर करने की समझाइश, मोबाइल के प्रति बढ़ते आकर्षण की चिंता, राजनीति को नसीहत, नये साल की सौगात, जिंदगी का सुकून, यादों का गुलदस्ता, गांव की खुशबू और उसके सूनेपन की चिंता, मेहमानों की एंठ और न जाने कितने अऩुभवों को प्रस्तुत कर पाठकों के मन को विविध रसों से सरोबार करती है। कुल मिलाकर ये गजलें अनुभूतियों के विराट संसार को अपनी आवाज देती है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. रेशमा अंसारी ने कहा कि साहित्य नैतिक मूल्यों की शिक्षा देता है। आधुनिक परिवेश में नैतिक मूल्यों का क्षरण रोकने के प्रयास किये जाने चाहिए। नई शिक्षा नीति में भारतीय ज्ञान परंपरा सिखना आवश्यक है। इस सेमीनार में प्रमुख रूप से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक राव जी चौव्हाण, पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डी.पी. सावंत, कार्यकारी सदस्य नरेंद्र चौव्हाण सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Tags: आरजू बस यही डॉ. रेशमा अंसारी के गजल संग्रह आरजू बस यही

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी का किया आत्मीय स्वागत
Next नक्सल प्रभावित इलाकों में रोशनी की नई किरण, विद्युत सुविधाओं के विस्तार को मिली रफ्तार – मुख्यमंत्री श्री साय

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.