Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • एवोल्विंग एस ए पॉवर वीमेन विषय में चर्चा…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एवोल्विंग एस ए पॉवर वीमेन विषय में चर्चा…

Abhinesh Pandey April 10, 2024

 

• सफलता का अर्थ ख़ुशी है पैसा नहीं – डॉ नीता कँवर

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

• जब हाथ देने वाला हो तो महिलाएं सशक्त होगीं – श्रीमती मीनाक्षी टुटेजा

रायपुर । आंजनेय विश्वविद्यालय में “एवोल्विंग एस ए पॉवर वीमेन” विषय में चर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ । इस अवसर पर कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के रूप में प्रदेशभर में काम के नाम पर अपनी पहचान बना चुकी महिलाओं का पैनल मौजूद रहा । पैनेलिस्ट श्रीमती मीनाक्षी टुटेजा (आंत्रप्रेन्योर मिनाक्षी ग्रुप ऑफ कम्पनीज) ने कहा कि स्वरोजगार से महिलाएं अपने व्यवसाय की मालकिन बनती हैं, जिससे उन्हें आत्मनिर्भरता का अनुभव होता है । वे अपने कौशल और प्रतिभा के आधार पर अपने निर्मित व्यवसाय को सफल बनाती हैं । वहीं समाज में उनकी स्थिति में सुधार होता है । उनके आर्थिक स्वतंत्रता और सक्रिय भागीदारी से समाज में समानता और विकास की दिशा में प्रगति होती है । पैनेलिस्ट श्रीमती हेमलता एन स्वामी (निदेशक इआईसीएस ग्रुप ऑफ कम्पनीज) ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन का आधार कहीं न कहीं हम महिलाएं हैं । हर महिला के जीवन में अपना अलग संघर्ष है बिना संघर्ष जीवन सफल नहीं हो सकता । जीवन के जिस पडाव में आप सफल होंगी “सफल” कहलाएंगी । महिला शक्ति क्या है एक प्रश्न के जवाब में पैनेलिस्ट श्रीमती नेहा तिवारी (सीइओ एन्ड को – फाउंडर स्मार्ड़ो टेक्नोलॉजी) ने कहा कि सोच का पंख होना ही एक महिला की शक्ति है । खूब पढ़ना और अपने सपनों को जीना यही एक महिला की ताकत है । घर और काम के बीच संतुलन कैसे बनाए का उत्तर देता हुए डॉ नीता कँवर (गायनेकोलॉजिस्ट) ने कहा कि हम जिस भारतीय समाज में रहते हैं वहां परिवार पहली प्राथमिकता है जो अच्छी बात है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी भी है कि हम घर और काम के बीच सामंजस्य बिठा पाए । कम उम्र में सफलता प्राप्त कर चुकी पलक नचरानी (आर्किटेक्ट) ने कहा कि समाज की सुनने से अच्छा है अपनी सुनों तो सफलता आपकी है । अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि कोविड में उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया इस बीच बहुत से उतार चढ़ाव जीवन में आए लेकिन स्वयंसिद्धा बनाना ही अंतिम लक्ष्य महिलाओं का होना चाहिए ।

विश्वविद्यालय के चांसलर श्री अभिषेक अग्रवाल ने अपने स्वागत उद्बबोधन में कहा कि आज पूरा विश्व महिला शक्ति को मानता है । इस तरह के कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय कटीबद्धता को दर्शता है जिसके लिए हमारा विश्वविद्यालय लगातार प्रयास कर रहा है । ऐसे कार्यक्रम महिलाओं के आत्मसम्मान, अधिकार और विकास को बढ़ावा देने के लिए उनकी योगदान की महत्ता को समाज में समझने का मौका देते है ।

कार्यक्रम में प्रो चांसलर श्रीमती दिव्या अग्रवाल, वाइस चांसलर डॉ टी रामाराव, प्रो वाइस चांसलर श्री सुमीत श्रीवास्तव, डायरेक्टर जनरल डॉ बीसी जैन सहित कार्यक्रम की संयोजक मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. रूपाली चौधरी , विभिन्न संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण , कर्मचारीगण, शोधार्थी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं रायपुर शहर की प्रबुद्ध महिलाएं उपस्थित रहीं ।

 

Post navigation

Previous मैट्स यूनिवर्सिटी में संगोष्ठी का आयोजन
Next डॉ. हैनीमैन जयंती एवं चेट्रीचंड के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ महिला चेंबर के सानिध्य में रक्त परीक्षण शिविर संपन्न

Related Stories

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

August 18, 2026
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

August 18, 2026
राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

You may have missed

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

August 18, 2026
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

August 18, 2026
राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026
युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 18, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.