रायपुर। आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। अमूल के बाद अब देवभोग के दूध के दाम में भी बढ़ोतरी कर दी गई है । आधा लीटर देवभोग दूध का दाम 27 से बढ़कर अब 28 रुपए हो गया है। एक लीटर देवभोग दूध का दाम 55 से बढ़कर अब 57 रुपए हो गया है। हाल ही में दूध कंपनी अमूल ने 1 लीटर और आधा लीटर वाले दूध के पैकेट की कीमत बढ़ा दी, जिसके बाद अब देवभोग ने भी दूध की कीमतों में इजाफा करके जेब पर बोझ बढ़ा दी है।
