Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • जल जीवन मिशन में बजट के बावजूद 8 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक पानी नहीं पहुंचना, सरकार की विफलता -उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन में बजट के बावजूद 8 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक पानी नहीं पहुंचना, सरकार की विफलता -उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

Abhinesh Pandey July 11, 2026

 

*जल जीवन मिशन के लिए जारी 4710 करोड़ खर्च ही नहीं हुआ,व्यवस्था में घोर लापारवाही उजागर -उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप*

 

रायपुर, 11 जुलाई 2026। आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘जल जीवन मिशन’ योजना के तहत हर घर तक नल से जल पहुंचाने का दावा प्रशासनिक उदासीनता और लचर व्यवस्था की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। विभाग के पास पर्याप्त वित्तीय राशि उपलब्ध होने के बावजूद धरातल पर काम की रफ्तार बेहद धीमी है, जिसके कारण राज्य के 8 लाख से अधिक ग्रामीण घरों तक आज भी पीने का साफ पानी नहीं पहुंच सका है।

उत्तम जायसवाल ने बताया कि योजना के तहत हजारों करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है। अभी विभाग के पास 4710 करोड़ राशि होने के बावजूद 8 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है।अधिकारियों की लापरवाही, ठेकेदारों की ढीली कार्यशैली और लचर मॉनिटरिंग के कारण पाइपलाइन बिछाने और जलापूर्ति शुरू करने का काम अधर में लटका हुआ है। कई क्षेत्रों में पाइप डाल दिए गए हैं, लेकिन उन्हें मुख्य जलस्रोत से नहीं जोड़ा गया है, जिससे सरकारी पैसा पानी की तरह बहने के बाद भी जनता प्यासी है।

उन्होंने बताया कि मिशन के पास पर्याप्त फंड मौजूद है, लेकिन प्रशासनिक तालमेल की कमी के चलते राशि का सही समय पर उपयोग नहीं हो पा रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में 8 लाख से अधिक परिवारों को इस भीषण गर्मी और दैनिक जरूरतों के लिए आज भी पारंपरिक जल स्रोतों या टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कागजों पर योजना की प्रगति बेहतर दिखाई जा रही है, जबकि हकीकत में ग्रामीण इलाकों में नल सूखे पड़े हैं।

आम आदमी पार्टी ने सरकार और संबंधित उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस लचर व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाय और दोषी अधिकारियों एवं काम में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि तय समय सीमा के भीतर इन 8 लाख से अधिक घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा सके। पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता पर इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त से बाहर है और यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आम आदमी पार्टी द्वारा ग्रामीण जनता के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

 

*मिहिर कुर्मी*

*प्रदेश मीडिया प्रभारी*

*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

Post navigation

Previous मूणत ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण, बोले—जनता की आवश्यकता ही हमारे विकास का आधार
Next प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं: गूगल बॉय रूद्र ने ज्ञान से जीता सबका दिल

Related Stories

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया

November 3, 2026
नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की कार्ययोजना बैठक सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की कार्ययोजना बैठक सम्पन्न

November 3, 2026
नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

November 3, 2026

R. O. NO. 14159/ 141

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया
  • नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की कार्ययोजना बैठक सम्पन्न
  • नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
  • उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर महाविद्यालयों में 90 दिन का अंग्रेजी सम्प्रेषण प्रशिक्षण शुरू
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

You may have missed

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया

November 3, 2026
नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की कार्ययोजना बैठक सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की कार्ययोजना बैठक सम्पन्न

November 3, 2026
नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

November 3, 2026
उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर महाविद्यालयों में 90 दिन का अंग्रेजी सम्प्रेषण प्रशिक्षण शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर महाविद्यालयों में 90 दिन का अंग्रेजी सम्प्रेषण प्रशिक्षण शुरू

November 3, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.