Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुँचे कवर्धा, जनसंपर्क कर विधानसभा क्षेत्र की जनता का माना आभार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुँचे कवर्धा, जनसंपर्क कर विधानसभा क्षेत्र की जनता का माना आभार

Abhinesh Pandey December 29, 2023

भाजपा छत्तीसगढ़ का विकास और जनता के हित के लिए कार्य करने वाली पार्टी : शर्मा

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खारा, निवासपुर, उसरवाही, लोहारीडीह, भेलवाटोला, खम्हरिया में जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने बड़ी संख्या में पहुँचकर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत श्री शर्मा ने क्षेत्र की जनता का आभार माना। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने श्री शर्मा को अपनी समस्याओं से अवगत भी कराया।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा की जनता ने जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। अब हमें कवर्धा के विकास के लिए मिलकर कार्य करना है और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ कवर्धा की जनता को मिले और उनकी ज़रूरतें भी पूरी हो, इस दिशा में कार्य करना है। कांग्रेस राज के दौरान कवर्धा में जो अशांति फैली हुई थी, उसे दूर कर अब हमें मिलकर कवर्धा सहित पूरे छत्तीसगढ़ का विकास करना है। श्री शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ पूरी जनता को मिले इसके लिए भी हमें कार्य करना है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही भाजपा ने जो घोषणाएँ की हैं, उन्हें पूरा करना प्रारंभ कर दिया गया है। सबसे पहले प्रदेश में लंबित 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरा करने की दिशा में राज्यांश देने की घोषणा करके प्रदेश की गरीब जनता को पक्की छत देने का अनुकरणीय कार्य किए हैं। यह मोदी की गारंटी है जिसकी पूरी होने की पूरी गारंटी है। 2 वर्षों के धान का बकाया बोनस भी 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस ‘सुशासन दिवस’ के दिन प्रदेश के किसानों के खातों में सीधा भुगतान कर प्रदेश के किसानों को समृद्ध करने की दिशा में एक बहुत बड़ी पहल की है। प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी भी प्रारंभ कर दी गई है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ का विकास करने वाली पार्टी है और जनता के हित के लिए कार्य कर रही है।

Post navigation

Previous स्कूल में 4थीं क्लास की बच्ची के साथ मानसिक प्रताड़ना, स्कूल प्रबंधन की मनमानी, पालक ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप…
Next श्री श्री 108 श्री गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी की गुरु गद्दी का आशीर्वाद लेने भुइंयापानी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.