Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने झंडी दिखाकर ‘नमो युवा रन’ का किया शुभारंभ, ऐतिहासिक दौड़ में 10 हजार से अधिक युवाओं का दिखा जोश और जज्बा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने झंडी दिखाकर ‘नमो युवा रन’ का किया शुभारंभ, ऐतिहासिक दौड़ में 10 हजार से अधिक युवाओं का दिखा जोश और जज्बा

Abhinesh Pandey September 21, 2025

 

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नमो युवा रन में युवाओं को स्वस्थ और नशा मुक्त भारत का दिया मंत्र*

*10 हजार युवाओं के साथ नमो युवा रन में दौड़े डिप्टी सीएम अरुण साव*

*डिप्टी सीएम अरुण साव ने नमो युवा रन में दौड़ लगाकर युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित, कहा- निराशा में नशा को नहीं, मैदान में खेल को चुने*

*देश के युवाओं को स्वस्थ, समर्थ और सक्षम बनाने के लिए नशामुक्त भारत जरूरी, तभी 2047 में विकसित बनेगा भारत : डिप्टी सीएम अरुण साव*

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मंच पर प्रथम पंक्ति में खिलाड़ियों को बैठाकर बढ़ाया मान, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों का किया सम्मान, विजेता युवाओं को दिए पुरस्कार*

*डिप्टी सीएम साव ने युवा रन के मंच पर प्रथम पंक्ति में बैठाया खिलाड़ियों को*

रायपुर। उप मुख्यमंत्री सह खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर आयोजित ‘नमो युवा रन’ रायपुर का तेलीबांधा तालाब में झंडा लहराकर किया आरंभ। श्री साव ने प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं युवाओं के साथ दौड़ लगाकर स्वस्थ और नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए युवाओं को संदेश दिया। पहली बार उप मुख्यमंत्री कद के व्यक्तित्व को कदम से कदम मिलाकर साथ दौड़ता देख युवाओं में जोश और उत्साह का संचार हुआ। 10 हजार से अधिक युवाओं ने नशे को हराकर नशा मुक्त और स्वस्थ भारत बनाने का संकल्प लिया। डिप्टी सीएम साव ने कहा, इससे ही आदरणीय मोदी जी का 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प पूरा होगा। वहीं यह दौड़ सुभाष स्टेडियम में सकारात्मक ऊर्जा के साथ समाप्त हुई।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित ‘नमो युवा रन’ के शुभारंभ कार्यक्रम में युवाओं से कहा कि देश का हर युवा स्वस्थ, समर्थ, सक्षम हो और वो नशे से दूर रहे, इसकी जागरूकता के लिए इस दौड़ का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं और खेलों की तरक्की के लिए महत्वपूर्ण काम किए हैं। अगर खेल में सफलता नहीं मिलती तो उन्हें प्रेरित करने का काम करते हैं। वे खेलो इंडिया सहित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से युवा शक्ति को तैयार करने का काम कर रहे हैं।

श्री साव ने कहा कि, युवा निराशा में नशा को नहीं, मैदान में खेल को चुने। उन्होंने कहा कि, फिट इंडिया अभियान के माध्यम से हम हर युवा को स्वस्थ रखने के लिए खेल के मैदान से जोड़ना चाहते हैं। वे खेलों से जुड़ेंगे तो उनका ध्यान सकारात्मक ऊर्जा की ओर होगी और वे नशे से दूर रहेंगे।वहीं किसी भी देश की तरक्की में युवाओं का बड़ा योगदान होता है। हमारा देश सबसे युवा है, इसलिए देश को समृद्ध बनाने के लिए युवाओं को स्वस्थ, उत्साही व आत्मविश्वास से लबरेज रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों से स्वस्थ और नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्प लेने की अपील की।

गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिवस पर युवाओं को फिट और नशामुक्त रखने देश के 75 शहरों में यह दौड़ आयोजित की गई। जिसमें छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में भी शामिल हैं।

*बिलासपुर नमो युवा रन की तैयारियों की मीटिंग लेकर लौटे डिप्टी सीएम साव, लेते रहे अपडेट*

बिलासपुर में सीएमडी कॉलेज मैदान से रीवर-व्यू रोड में नमो युवा रन का समापन किया गया, बिलासपुर में आयोजित होने वाले युवा रन का भी उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लगातार जायजा लेते रहे, बिलासपुर के सभी युवा संगठनों, खिलाड़ियों एवं खेल विभाग के अधिकारियों, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पूरी रूपरेखा तय कर, लगातार अपडेट लेते रहे उप मुख्यमंत्री साव, सफल आयोजन के लिए बिलासपुर के युवाओं को भी बधाई दी उप मुख्यमंत्री साव ने।

*अर्जुन राय और वंशिका पटेल को मिला प्रथम स्थान*

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और अन्य अतिथियों ने सुभाष स्टेडियम में आयोजित ‘नमो युवा रन’ के समापन कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। पुरूष वर्ग में अर्जुन राय को प्रथम, अक्षय कुमार को द्वीतिय और चंद्रप्रकाश को तृतीय स्थान मिला। वहीं महिला वर्ग में वंशिका पटेल प्रथम, रूख्मणि साहू द्वीतीय और चंचल यादव तृतीय स्थान पर रहीं। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः 25 हजार रुपए, 15 हजार रुपए और दस हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं चतुर्थ और पंचम स्थान हासिल करने वालों को पांच-पांच हजार रुपए तथा 6वें से 10वें स्थान पर रहने वालों को दो-दो हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

*अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुआ सम्मान*

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की पहल पर ‘नमो युवा रन’ के सुभाष स्टेडियम में समापन के दौरान अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और बस्तर ओलंपिक के आइकॉन खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के साथ प्रथम पंक्ति में बैठकर मंच साझा किया। श्री साव ने खुद आग्रहपूर्वक सभी खिलाड़ियों को मंच पर अग्रिम पंक्ति में जगह दी और उनके साथ विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय वेट-लिफ्टर श्री रूस्तम सारंग, हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे, फुटबॉलर सुश्री किरण पिस्दा और वॉलीबाल खिलाड़ी श्री दीपेश सिन्हा सहित अन्य खिलाड़ियों हितेश निर्मलकर, प्रवीण कुमार, पलक नाग, राकेश कुमार, मानो ध्रुव, पंडुराम, मानबती बघेल, मनीष मौर्य, अमृत, चुम्मन सिंह, रूपाली साहू, सुनील मोडियाम, सरिता बघेल, अनिरूद्ध, भुनेश्वरी निषाद और दामिनी सिंह को सम्मानित किया गया।

नमो रन में मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायकगण श्री मोतीलाल साहू, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा तथा छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने भी दौड़ लगाई। इस अवसर पर रायपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, नगर निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनूजा सलाम, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव श्री विक्रम सिसोदिया, छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के श्री जी.एस. बाम्बरा और केनोइंग-कयाकिंग एसोसिएशन के श्री प्रशांत रघुवंशी सहित अनेक खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं कॉलेज के विद्यार्थी बड़ी संख्या में ‘नमो युवा रन’ के शुभारंभ और समापन के मौके पर मौजूद थे।

 

……. ……….

Post navigation

Previous MSME, रायपुर द्वारा मैट्स विश्वविद्यालय में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Next बुर्जुगों की चौपाल ,अग्रसेन कार्निवल की रही आज धूम

Related Stories

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायपुर में सॉफ्ट स्किल्स और करियर के अवसरों पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन

You may have missed

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास

October 31, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.