Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • 14 आईएएस अफसरों के बदले विभाग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

14 आईएएस अफसरों के बदले विभाग

Abhinesh Pandey September 30, 2025

रायपुर। राज्य सरकार ने आज बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 14 आईएएस अफसरों के विभागों को बदल दिया है। जिनमें कुछ कलेक्टर भी शामिल हैं।

राज्य शासन एतद् द्वारा श्रीमती रेणु जी पिल्ले, भा.प्र.से. (1991), अपर मुख्य सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा अति. प्रभार अध्यक्ष, व्यापम, अध्यक्ष, छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अध्यक्ष, व्यापम, के पद पर पदस्थ करते हुए अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

श्री सुब्रत साहू, भा.प्र.से. (1992), अपर मुख्य सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग महानिदेशक, छ.ग. प्रशासन अकादमी का अति. प्रभार अपर मुख्य सचिव, सहकारिता विभाग को को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त महानिदेशक, छ.ग. प्रशासन अकादमी के पद पर पदस्थ करते हुए दिनांक 01.10.2025 से श्री टोपेश्वर वर्मा, भा.प्र.से. (2005), अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर के सेवानिवृत्ति के उपरांत अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौपता है।

श्री सोनमणि बोरा, भा.प्र.से. (1997), प्रमुख सचिव, आदिम जाति विकास विभाग, अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

डॉ रोहित यादव, भा.प्र.से. (2002), सचिव, ऊर्जा विभाग तथा अति. प्रभार अध्यक्ष, छ.ग. स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड, अध्यक्ष, छ.ग. स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को सचिव, जनसंपर्क विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव, ऊर्जा विभाग, सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, अध्यक्ष, छ.ग. स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड तथा अध्यक्ष, छ.ग. स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

डॉ रोहित यादव, भा.प्र.से.. के सचिव, जनसंपर्क विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री पी.दयानंद, भा.प्र.से. (2006), सचिव, माननीय मुख्यमंत्री तथा अति. प्रभार सचिव, खनिज साधन विभाग एवं सचिव, जनसंपर्क विभाग को केवल सचिव, जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

श्री अविनाश चम्पावत, भा.प्र.से. (2003), सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, जन शिकायत निवारण विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

श्री मुकेश कुमार बंसल, भा.प्र.से. (2005), सचिव, वित्त विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, वाणिज्यिक कर (आब. एवं पंजी. को छोड़कर) विभाग, सचिव, माननीय मुख्यमंत्री को सचिव, विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

श्री मुकेश कुमार बंसल, भा.प्र.से.. के सचिव, वित्त विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, वाणिज्यिक कर (आब. एवं पंजी, को छोड़कर) विभाग, सचिव, माननीय मुख्यमंत्री को सचिव, विमानन विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री बसवराजू, एस., भा.प्र.से. (2006), सचिव, माननीय मुख्यमंत्री तथा अति. प्रभार सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, सचिव, विमानन विभाग को केवल सचिव, विमानन विभाग के प्रभार से मुक्त होंगे।

श्री अंकित आनंद, भा.प्र.से. (2006), सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग, अध्यक्ष, छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग को सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग तथा अध्यक्ष, छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

श्री अंकित आनंद, भा.प्र.से. के सचिव, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग कार्यभार ग्रहण करने पर श्रीमती निहारिका बारिक, भा.प्र.से. (1997), प्रमुख सचिव, पंचायत एव ग्रामीण विकास विभाग तथा अति. प्रभार विकास आयुक्त, प्रमुख सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, महानिदेशक, ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान केवल प्रमुख सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।

श्री भुवनेश यादव, भा.प्र.से. (2006), सचिव, समाज कल्याण विभाग तथा अति. प्रभार आयुक्त, नि:शक्तजन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा सचिव, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

श्री कुलदीप शर्मा, भा.प्र.से. (2014), रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

श्री रवि मित्तल, भा.प्र.से. (2016), संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय तथा अति. प्रभार आयुक्त, जनसंपर्क मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संवाद को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, विमानन का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

डॉ. फरिहा आलम, भा.प्र.से. (2016), संयुक्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग तथा अति. प्रभार संयुक्त सचिव, श्रम विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संचालक, खाद्य के पद पर पदस्थ करते हुए संयुक्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

श्री जितेन्दर यादव, भा.प्र.से (2019), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, रायगढ़ को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला राजनांदगांव के पद पर पदस्थ करता है।

श्री लोकेश कुमार, भा.प्र.से. (2019), उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ उप सचिव, श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

पठारे अभिजीत बबन, भा.प्र.से. (2022), सहायक कलेक्टर, दुर्ग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, रायगढ़ के पद पर पदस्थ करता है।

Post navigation

Previous Jindal Steel Commissions New 3 MTPA Basic Oxygen Furnace at Angul, Expands Steelmaking Capacity to 9 MTPA
Next मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

Related Stories

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श

September 8, 2026
को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप

September 8, 2026
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 8, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श
  • को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप
  • शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
  • आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं

You may have missed

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श

September 8, 2026
को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप

September 8, 2026
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 8, 2026
विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार

September 8, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.