Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ में सार्थक कविता का गढ़ – डांगी…… युवा कवि कुंभ और नारी शक्ति सम्मान का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सार्थक कविता का गढ़ – डांगी…… युवा कवि कुंभ और नारी शक्ति सम्मान का आयोजन

Abhinesh Pandey March 10, 2025

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ मित्र, छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान तथा जय जोहार साहित्य संस्कृति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित युवा कविता कुंभ और नारी शक्ति सम्मान में मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईपीएस डा रतनलाल डांगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सार्थक कविताओं का गढ़ है । आज सावित्रीबाई फुले की नारी शिक्षा के बोये बीज के कारण भारत के महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे हैं। समारोह की अध्यक्षता मैट्स विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो के पी यादव ने की। इस अवसर पर डॉ डांगी ने कहा कि मां किसी व्यक्ति के जीवन की प्रथम महिला होती है और वह जीवन भर हमें प्रशिक्षित करती है। आज प्रगति के युग में भी महिलाओं के शोषण की कुछ घटनाएं समाज को चिंतित करती हैं। अध्यक्ष कुलपति प्रो यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में असीमित रचनात्मकता है और इसका बेहतर उपयोग होना चाहिए। आज राज्य के पचास कवियों ने यह साबित कर दिया कि वे कविता के आकाश में राज्य का नाम रौशन कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ इंदिरा मिश्र ने कहा कि रचनात्मक साहित्य जीवन को सार्थक दिशा देता है। साहित्यकार गिरीश पंकज ने कहा कि कविता कभी बूढ़ी नहीं होती। राष्ट्रीय भावनाओं की कविता देश को मजबूत बनाती है। शताब्दी पांडेय ने भी प्रेरक बातें कहीं। इस अवसर पर राज्य के विविध क्षेत्रों से चयनित चालीस से अधिक युवाओं ने काव्य पाठ किया। इसकी शुरुआत चौदह साल के प्रतिभाशाली कवि ने की। दूसरे सत्र में ग्यारह महिला प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिनमें डॉ इंदिरा मिश्र, शताब्दी पांडेय, डॉ शिप्रा बैनर्जी, डॉ नीलिमा शर्मा, डॉ कविता वर्मा, डॉ श्वेता भाटिया, डॉ तृषा शर्मा, डॉ रेशमा अंसारी, डॉ रेशमा लाकेश, डॉ शिखा मित्रा, डॉ मधुलिका अग्रवाल शामिल हैं। समारोह का संचालन युवा कवि परम कुमार और डॉ सीमा निगम ने तथा आभार प्रदर्शन वरिष्ठ कवयित्री शशि दुबे ने किया। इस अवसर पर डॉ सुशील त्रिवेदी, राजकुमार द्विवेदी, डॉ स्नेहलता पाठक, डॉ कमल वर्मा, डॉ मीता अग्रवाल, डॉ सुरेश शुक्ला, शोभा देवी शर्मा, सिद्धांत श्रीवास्तव सहित सौ से अधिक रचनाकार उपस्थित थे।

Post navigation

Previous विद्युत कंपनी प्रबंधन के ठोस आश्वासन बाद विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा आंदोलन स्थगित
Next मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उप निरीक्षक संवर्ग में चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.