Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • एनएसयूआई के प्रदेशव्यापी आंदोलन में उमड़ा छात्रों का जनसैलाब…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएसयूआई के प्रदेशव्यापी आंदोलन में उमड़ा छात्रों का जनसैलाब…

Abhinesh Pandey April 6, 2026

 

छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर पं. रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय का घेराव सम्पन्न

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

प्रदेश के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों का घेराव: राजधानी में इंदिरा गांधी कृषि एवं आयुष विश्वविद्यालय में भी प्रदर्शन

 

रायपुर।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) छत्तीसगढ़ द्वारा छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर सोमवार, 6 अप्रैल को पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय का घेराव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया और छात्र हितों की आवाज बुलंद की।

घेराव कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने किया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय मुख्य गेट से प्रारंभ होकर विश्वविद्यालय परिसर तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए छात्र संघ चुनाव जल्द बहाल करने की मांग की।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि छात्र संघ चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं और इन्हें लंबे समय से रोककर छात्रों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए जाते, तब तक एनएसयूआई का आंदोलन जारी रहेगा और इसे और तेज किया जाएगा।

एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं के प्रति उदासीन हैं, जिसके चलते छात्रों को अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही चुनाव की घोषणा नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

घेराव कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, प्रशांत गोस्वामी, शान्तनु झा, संकल्प मिश्रा, निखिल वंजारी, विवेक यदु, रितेश दीक्षित, महताब हुसैन, विशाल कुकरेजा, हरिओम तिवारी, वैभव मुंजेवर, पुनेशवर लहरे, अंकित पांडेय, भक्तेश्वर वैष्णव, ओज प्रकाश समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र मौजूद रहे ।

प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत इसी दिन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में संगठन महामंत्री हेमंत पाल के नेतृत्व में घेराव किया गया । एवं आयुष विश्वविद्यालय में भी एनएसयूआई द्वारा धमतरी जिला अध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में घेराव कर प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

संपर्क: 7999952703, 7389023564

संकल्प मिश्रा

चेयरमैन, मीडिया विभाग

NSUI छत्तीसगढ़

Post navigation

Previous मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में “AI एवं डेटा इंजीनियरिंग के साथ फ्यूचर-प्रूफिंग” पर मास्टरक्लास
Next अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स: अक्षय तृतीया पर परंपरा और आधुनिकता का संगम; लॉन्च किया सोने, चांदी, डायमंड और जेम्स स्टोन का ‘एक्सक्लूसिव कलेक्शन’

Related Stories

कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा

September 6, 2026
कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर

September 6, 2026
आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का भव्य लॉन्च

September 6, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा
  • कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर
  • आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का भव्य लॉन्च
  • राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा—समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी
  • दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : मुख्यमंत्री श्री साय

You may have missed

कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा

September 6, 2026
कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर

September 6, 2026
आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का भव्य लॉन्च

September 6, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा—समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा—समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी

September 6, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.