Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो ने सपनों को हकीकत में बदला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो ने सपनों को हकीकत में बदला

Abhinesh Pandey August 24, 2025

 

_बजट और लोकेशन के अनुकूल मिली प्रॉपर्टी तो जमकर हुई बुकिंग_ 

 

 _हर बिल्डर्स के प्रोजेक्ट को किया गया पंसद, स्टालों में दिखी भीड़_ 

रायपुर।

​रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो-2025’ ने एक बार फिर इतिहास रचा। एक्सपो में प्रॉपर्टी खरीदने वालों को जब उनके बजट और पसंदीदा लोकेशन के अनुसार घर मिले, तो उन्होंने जमकर बुकिंग कराई। तीन दिन चले इस एक्सपो में, शामिल सभी बिल्डरों के स्टॉल पर खरीदारों की भीड़ देखकर यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इस बार उम्मीद से कहीं ज़्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिला। ‘क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो’ ने लोगों के सपनों को हकीकत में बदलने में एक अहम भूमिका निभाई। रविवार को परिवार के साथ आए खरीदार अपनी संतुष्टि के लिए हर एंगल से पूछताछ करते दिखे।

​एक्सपो के समापन समारोह में, रायपुर के चारों विधायकों ने ‘क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो’ के आयोजकों का धन्यवाद किया और कहा कि शहरवासियों को ‘क्रेडाई’ के माध्यम से उनके बजट और लोकेशन के अनुरूप एक वैध प्रॉपर्टी मिल गई, इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है? उन्होंने यह भी कहा कि बिल्डर्स अपने ग्राहकों से किए गए वादों को समय पर ज़रूर पूरा करें।

*पसंद के प्रोजेक्ट्स की हुई जमकर बुकिंग*

​दरअसल, ‘क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो’ ऐसा अवसर था, जहाँ खरीदारों को कई विकल्प तलाशने का मौका मिल गया। आखिरी दिन, रविवार को एक्सपो में आए लोगों ने न केवल यही कहा, बल्कि वे यह भी पड़ताल करते दिखे कि क्या उनके बजट में कोई और बेहतर प्रोजेक्ट तो नहीं है। इसीलिए स्टॉल होल्डर्स भी उन्हें हर छोटी-बड़ी जानकारी दे रहे थे, जिसमें खरीदी से लेकर रजिस्ट्री और पजेशन देने तक की पूरी प्रक्रिया शामिल थी।

​जब एक्सपो में अविनाश, रहेजा, वालफोर्ट, अनादि अनंता, क्लासिक, भारद्वाज, रजत, श्री स्वास्तिक, ऋषभ, अष्टविनायक, सिंघानिया, आरती ग्रुप, आनंदम वालफोर्ट, समृद्धि, वीजीआर, वीआईपी सिटी, पायोनियर होम्स, सृष्टि, वुड्स एस्टेट, वीवी टावर, एमीनेंस नेचर, वर्धमान जैसे 40 जाने-माने बिल्डर्स समूह 250 से ज़्यादा प्रोजेक्ट्स लेकर शामिल हों, तो प्रॉपर्टी लेने के लिए और कहीं जाने की ज़रूरत ही क्या है। नया और पुराना रायपुर, कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं बचा जहाँ इन बिल्डर्स समूह का कोई प्रोजेक्ट न हो। इसीलिए ‘क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो’ में आए लोगों ने अपने बजट और पसंद की लोकेशन के हिसाब से फ्लैट, बंगला, मकान, विला, प्लॉट, और कमर्शियल स्पेस की बुकिंग कराई। चूँकि एक दिन बाद ही गणेशोत्सव था, बहुत से लोगों ने अपनी बुकिंग तो करा ली, पर बाकी की प्रक्रिया शुभ मुहूर्त में कराने का विकल्प भी उन्होंने बिल्डर्स से ले लिया।

​’क्रेडाई छत्तीसगढ़’ के अध्यक्ष पंकज लाहोटी, सचिव अभिषेक बच्छावत, प्रोग्राम चेयरमैन नवनीत अग्रवाल, और को-चेयरपर्सन संजना बघेल ने कहा कि उनके एक्सपो आयोजन का उद्देश्य पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि एक बड़ा वर्ग कुछ कारणों से घर या प्लॉट की खरीदी टालता रहता है, लेकिन “कल करे सो आज कर… आज करे सो अब…” की थीम ने उनकी सोच बदली, और इसका नतीजा यह रहा कि ऐसे लोगों ने भी इस एक्सपो में बुकिंग कराई। इस प्रॉपर्टी एक्सपो में 2300 से भी ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए। ‘क्रेडाई’ के बिल्डर्स बदलते लाइफ स्टाइल के साथ, सभी सुविधाओं से युक्त आधुनिक प्रोजेक्ट्स उपलब्ध करा रहे हैं। एक्सपो में खरीदारों ने कई सुझाव भी दिए हैं, और उन्हें भी शामिल करने की कोशिश की जाएगी। ‘रेरा’ और ‘क्रेडाई’ के माध्यम से पूरी तरह से वैध प्रोजेक्ट्स में बुकिंग कराकर प्रॉपर्टी खरीदार भी खुश थे। आयोजन में सभी की भागीदारी के लिए ‘क्रेडाई’ ने आभार भी जताया।

​ *आकर्षक ऑफर से ग्राहक खुश*

​’क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो’ में बिल्डरों ने अपनी ओर से खास तौर पर एक्सपो ऑफर के रूप में कई ऑफर्स दिए थे, जिनसे ग्राहक बेहद खुश थे। किसी ने फ्री रजिस्ट्री, तो किसी ने एसी, फर्नीचर, बिजली, या साल भर का मेंटेनेंस माफ करने जैसे ऑफर दिए। ऑन-द-स्पॉट बुकिंग पर कई सारे उपहार भी मिले, वहीं विजिटर्स को भी पुरस्कार दिए गए।

Post navigation

Previous 200 बैंककर्मी, बैंक अधिकारियों की हुई गिरफ्तारि के विरोध में अपनी गहरी नाराज़गी और भय व्यक्त किया
Next कलिंगा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय सेव वेंटलेंड मुहिम पर कार्यशाला का सफल आयोजन

Related Stories

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026

Recent Posts

  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ अनिवार्य रूप से निर्धारित समय पर महाविद्यालय में उपस्थित रहें-मंत्री टंक राम वर्मा

You may have missed

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026
रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू

May 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.