निगम द्वारा विस्थापित दलपद सागर की नवीन चौपाटी में सुबह से अर्धरात्रि तक असामाजिक तत्वों का रहता है जमावड़ा पुलिस लगाए लगाम-विशाल खंबारी
निकट भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति ना बने इसे देखते हुए पुलिस की 112 को नियमित रूप से रानी गदिया में खड़ी करने की रखी गई मांग-शेख जाहिद
जगदलपुर -10-11-26
बस्तर जिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने आज पुलिस अधीक्षक के नाम एडिसनल एस पी सुखनंदन राठौर को ज्ञापन सौप दलपद सागर के नवीन चौपाटी के समीप पुलिस चौकी खोलने की मांग करते हुए रानी गदिया के आस-पास से असामाजिक तत्वों को हटाने की मांग करी।इस दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने एडिसन एस पी सुखनंदन राठौर को चौपाटी के आस-पास की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि जगदलपुर नगर निगम के द्वारा दलपद सागर के मुख्य द्वार के सामने बनी चौपाटी को दलपद सागर के (रानी गदिया) के सामने विस्थापित किया गया है,जहां विभिन्न प्रकार के खान-पान की गुमटियां लगाई गई हैं जहां शहर के गणमान्य नागरिक संध्या काल में सह परिवार उन गुमटियों में विभिन्न व्यंजनों का आनंद लेने जाते हैं परंतु चौपाटी के आस-पास शहर के युवाओं के अलावा असामाजिक तत्वों की भीड़ लगातार बढ़ रही है जो लगातार वहां हुड़दंग करते हुए बाइक-कार से स्टंट करते हैं और चौपाटी के पास भय का वातावरण उत्पन्न कर रहे हैं इसके साथ-साथ असमाजिक तत्वों के द्वारा सड़क पर जमघट लगाकर जन्मदिन मनाना,पटाखे फोड़ना, छोटी-छोटी बातों पर आपस में झगड़े करना और राहगिरों को परेशान करने का कार्य भी कर रहे हैं तथा चौपाटी के इर्द-गिर्द युवक और युवतियों के द्वारा खुलेआम नशाखोरी करते देखा जा रहा है जो एक सभ्य समाज और जगदलपुर जैसे शांति प्रिय शहर के लिए खतरा बन रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी के दल के द्वारा चौपाटी में निर्मित हो रही स्थिति को देखते हुए एवं भविष्य में किसी बड़ी अप्रिय घटना के घटने की आशंका जाहिर की है और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंप कर नगर निगम जगदलपुर के द्वारा बनाई गई नवीन चौपाटी के पास एक पुलिस चौकी खोलने की मांग रखी है एवं तत्काल प्रभाव से रानी गदिया के पास पुलिस की 112 गाड़ी को अनिवार्य रूप से खड़ी कर असमाजिक तत्वों पर नजर रखने की मांग की है ताकि जगदलपुर की जनता को उक्त सड़क एवं चौपाटी में स्वच्छ और निर्भिक वातावरण मिल सके।
ज्ञापन सौपने के दौरान स्थानीय पार्षद जाहिद हुसैन, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता जावेद खान, पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय बिसाई,एन एस यू आई जिला अध्यक्ष विशाल खंभारी,छात्र नेता नितेश एवं मो. नसीम मौजूद थे।
जावेद खान, प्रदेश प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस
