Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कांग्रेस बताए ‘बिग बॉस’ कौन? – नलिनीश ठोकने
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस बताए ‘बिग बॉस’ कौन? – नलिनीश ठोकने

Abhinesh Pandey September 22, 2025

*शराब घोटाले के खुलासों से कांग्रेस का भ्रष्ट राजनीतिक चरित्र खुलकर सामने आ रहा : भाजपा*

 

*प्रदेश प्रवक्ता ठोकने ने 960 करोड़ रुपए राजीव भवन पहुँचने और ‘बिग बॉस ग्रुप’ का हवाला देकर सवाल दागा*

 

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कहा है कि प्रदेश में 32 सौ करोड़ रुपए के शराब घोटाले में हो रहे नित-नए खुलासों से कांग्रेस का सरकारी मशीनरी पर दबाव बनाकर भ्रष्टाचार करने का राजनीतिक चरित्र खुलकर सामने आ रहा है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठोकने ने ईडी के खुलासे “हर माह कार्टून में भरकर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शराब घोटाले का पैसा छोड़ा जाता था और तीन साल में 960 करोड़ रुपए राजीव भवन पहुँचाए गए” और इस घोटाले के लिए बनाए गए ‘बिग बॉस ग्रुप’ का हवाला देकर यह सवाल दागा है कि कांग्रेस प्रदेश की जनता को बताए कि कार्टून में भरकर पहुँचने वाला पैसा किसके पास जा रहा था और इस मण्डली का ‘बिग बॉस’ राहुल गांधी या भूपेश बघेल कौन था? श्री ठोकने ने कहा कि शराब घोटाले के लिए बने इस “बिग बॉस” ग्रुप में चैतन्य बघेल, पुष्पक, सौम्या चौरसिया और दीपेन चावड़ा सहित अन्य लोग शामिल थे जो शराब घोटाले से जुड़ी चर्चाएं और पैसों के लेन-देन की बातें करते थे। सीएम की डिप्टी सेक्रेटरी रही सौम्या चौरसिया इन चर्चाओं में आईएएस अफसरों के लिए जिस तरह अपशब्दों का इस्तेमाल कर गालियाँ देती थी, उससे साफ हो रहा है कि इस घोटाले में सरकारी अफसरों को दबावपूर्वक इस्तेमाल किया जा रहा था और जो अफसर घोटाले में सहयोग नहीं करते थे, उनको सब मिलकर बदनाम और प्रताड़ित किया जाता था।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठोकने ने कहा कि घोटाले के जरिए की गई अवैध कमाई की रकम और बढ़ सकती है। छत्तीसगढ़ में हुआ यह शराब घोटाला पूरी तरह सुनियोजित था। इसमें सरकार, संगठन, अधिकारी और कारोबारी सब शामिल थे। जो भी सिंडिकेट का हिस्सा बना, उसे उसका हिस्सा मिला। इसमें सरकार के उच्च पदों पर बैठे लोगों की भी भूमिका की जांच की जा रही है। ईडी की जांच में सामने आया है कि घोटाले की रकम में से 1000 करोड़ कारोबारी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू और चैतन्य बघेल के पास गए।

——————

Post navigation

Previous GST 2.0 की नई दरें लागू, सांसद बृजमोहन ने मनाया बजट उत्सव
Next Naxal-free India to be reality by March 2026: CM Vishnu Deo Sai

Related Stories

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायपुर में सॉफ्ट स्किल्स और करियर के अवसरों पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन

You may have missed

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास

October 31, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.