Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कांग्रेस पार्टी को जनहित की मुद्दों से ही कोई सरोकार नहीं है- नलिनीश ठोकने
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस पार्टी को जनहित की मुद्दों से ही कोई सरोकार नहीं है- नलिनीश ठोकने

Abhinesh Pandey April 16, 2026

*स्कूलों में 20 अप्रैल से छुट्टी की घोषणा होने के बाद भी बैज द्वारा छुट्टी की मांग करना हास्यास्प्रद*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कांग्रेस के प्रदेश वर्तमान नेतृत्व को बौद्धिक रूप से दीवालिया और राजनीतिक पाखण्ड का जीता-जागता प्रमाण बताया है। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेशभर की शालाओं में ग्रीष्मावकाश की घोषणा के लगभग डेढ़ घण्टे के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की ओर से की गई ग्रीष्मावकाश की मांग के मद्देनजर कांग्रेस पर करारा कटाक्ष करते हुए श्री ठोकने ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के हितों से पूरी तरह कट चुकी कांग्रेस अब केवल कागजों और सोशल मीडिया पर अपनी प्रासंगिकता खोजने की असफल कोशिश कर रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठोकने ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्र-छात्राओं के हित में दोपहर 2ः40 बजे अपने आधिकारिक हैंडल से स्कूलों में 20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी थी। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि इसके करीब डेढ़ घंटे बाद, शाम 4ः05 बजे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बैज उसी भीषण गर्मी का हवाला देते हुए स्कूलों में छुट्टी की मांग कर रहे हैं। श्री ठोकने ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब इतनी अप्रासंगिक हो चुकी है कि उन्हें सरकार द्वारा लिए गए बड़े निर्णयों की जानकारी तक नहीं रहती। जब निर्णय लागू हो चुका होता है, तब ये अपनी कागजी सक्रियता दिखाने के लिए मांग पत्र जारी करते हैं। श्री ठोकने ने कहा कि मुख्यमंत्री के फैसले के बाद वैसी ही मांग करना यह दर्शाता है कि कांग्रेस के पास न तो कोई अपना विजन है और न ही वे जमीनी हकीकत से वाकिफ हैं। कांग्रेस का जनहित के मुद्दों से कभी कोई सरोकार नहीं रहा।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 का बंगाली समाज ने किया समर्थन
Next छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.