Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • एसआईआर को लेकर कांग्रेस नेता फिर छत्तीसगढ़ में झूठ फैलाने में जुटे : पाण्डेय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एसआईआर को लेकर कांग्रेस नेता फिर छत्तीसगढ़ में झूठ फैलाने में जुटे : पाण्डेय

Abhinesh Pandey October 29, 2025

 

रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने देश के विभिन्न राज्यों समेत छत्तीसगढ़ में भी चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का एलान किए जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि चुनाव आयोग की यह पहल भारतीय लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करेगी और देशभर में चुनाव प्रणाली में आए दोषों को स्वयमेव निवारण होगा। श्री पाण्डेय ने कहा कि इसमें करीब 51 करोड़ मतदाता शामिल होंगे। यह 28 अक्टूबर से शुरू होगा और 7 फरवरी को खत्म होगा। 103 दिन की कार्यवाही में मतदाता सूची में सुधार, नए मतदाताओं का समावेश और सूची में त्रुटियों का निवारण किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने कहा कि एसआईआर को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के पेट में मरोड़ उठने लगा है और वे एक बार फिर झूठ फैलाकर इस मुद्दे पर प्रदेश की जनता को दिग्भ्रमित करने की नाकाम कोशिशों में जुट गए हैं। जनता द्वारा बार-बार नकारे जाने से अब कांग्रेस पूरी तरह हताश और निराश हो गई है। भारतीय लोकतंत्र को बदनाम करते रहने की इनकी कोशिश एक अक्षम्य अपराध है। बौखलाहट में जिस तरह की भाषा ये उपयोग करते हैं, वह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। श्री पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पहले ईवीएम को बदनाम करती रही है, लेकिन कुल 40 बार विभिन्न अदालतों ने ईवीएम को सही ठहराया। दरअसल लोकतंत्र की हत्या, बूथ कैप्चरिंग, आदि कांग्रेस का चरित्र रहा है। कांग्रेस का आचरण दोहरे राजनीतिक मापदंड का परिचायक है। एसआईआर का विरोध कांग्रेस को नहीं करना चाहिए।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस एक तरफ वोट चोरी रोकने की बात कह रही है, वहीं दूसरी तरफ वह मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण के लिए चल रहे एसआईआर का विरोध कर रही है। अब कांग्रेस बताए कि एसआईआर का विरोध करके वोट चोरी को कैसे रोका जा सकता है? एसआईआर का विरोध करके कांग्रेस तो खुद कठघरे में है। श्री पाण्डेय ने कहा कि खुद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट भी मानते हैं कि वोट चोरी की बात कहना अपनी हार का इल्जाम खुद पर लेने से बचना है। हारे हुए लोगों को धरातल पर मेहनत करनी चाहिए। लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव से लेकर निकाय-पंचायत चुनावों में लगातार पाँच बार शर्मनाक पराजय के बाद भी कांग्रेस ने नेताओंने अपनी हार से कोई सबक लेना जरूरी नहीं समझा।

Post navigation

Previous देव उठनी एकादशी पर छत्तीसगढ़ में शासकीय अवकाश घोषित हो – मनोज सिंह ठाकुर
Next ग्लोबल हॉस्पिटल के प्रबंधन के आश्वासन के बाद आप का हॉस्पिटल घेराव स्थगित, परिजनों ने मदद के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.