Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कांग्रेस ने भ्रष्टाचार करने में छत्तीसगढ़ की संस्कृति को भी नहीं छोड़ा: टंकराम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार करने में छत्तीसगढ़ की संस्कृति को भी नहीं छोड़ा: टंकराम वर्मा

Abhinesh Pandey May 21, 2025

 

*बोरे बासी के कार्यक्रम में भी भ्रष्टाचार कर कांग्रेस ने अक्षम्य अपराध किया: टंकराम वर्मा*

 

 

*रायपुर।* छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बोरे-बासी दिवस के महज एक साल (सन् 2023) के आयोजन में हुए करोड़ों रुपए के घोटालों के खुलासे पर कांग्रेस और उसकी पिछली भूपेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। श्री वर्मा ने कहा कि यह खुलासा बताता है कि भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार करके रख दी थीं और जहाँ मौका मिला, वहाँ सरकारी खजाने में डाका डालते हुए जन-धन की खुली लूट मचाकर प्रदेश का बेड़ा गर्क करके रख दिया। भूपेश सरकार ने ‘छत्तीसगढ़िया’ का ढिंढोरा तो खूब पीटा लेकिन छत्तीसगढ़ के खान-पान, रहन-सहन और संस्कृति को कलंकित कर छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इन दिनों भ्रष्टाचार को लेकर किए जा रहे प्रलाप को मिथ्याचारिता की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि बघेल को भ्रष्टाचार पर कुछ भी बोलने का नैतिक अधिकार नहीं रह गया है। बघेल के बोरे-बासी दिवस में सिर्फ एक दिन में हुए खर्च के दस्तावेज से साफ हो गया है कि भ्रष्टाचार किस हद तक कांग्रेस और उसके नेताओं के डीएनए में रचा-बसा था। भ्रष्टाचार का अंतहीन सिलसिला जिस भूपेश सरकार की सरपरस्ती में चला, आज बघेल भाजपा की प्रदेश सरकार पर किस मुँह से भ्रष्टाचार का मिथ्या दोष मढ़ रहे हैं? श्री वर्मा ने कहा कि बोरे-बासी खाना सिखाने के 5 घंटे के एक दिन कार्यक्रम में 8.14 करोड़ रु. खर्च कर दिए गए! 1.10 करोड़ रुपए में बनाए गए 6 डोम में 75 लाख रुपए का खाना परोसा गया, 27 लाख रुपए का पानी पिलाया गया, 13 लाख रुपए की छाछ आई और 82 लाख रुपए की टोपी पहनाई गई। यह तो सिर्फ 2023 के एक दिन का लेखा-जोखा है, इससे पहले के 2019 से 2022 तक के चार सालों का हिसाब लगना तो अभी बाकी है। श्री वर्मा ने इस बात पर हैरानी जताई कि इस कार्यक्रम में खर्च के जो कागज बोल रहे हैं, और जो हकीकत सामने आई है, उससे भ्रष्टाचार की सारी पोल खुली है। सूचना के अधिकार से इस कार्यक्रम के दस्तावेज निकाले गए तो पता चला कि इस कार्यक्रम में मजदूर महज 15 हजार आए थे। 5 रुपए बोतल वाला पानी 18 रुपए में खरीदा गया। 6 की जगह सिर्फ 4 डोम बने थे। 150 अतिथियों को 10-10 हजार रुपए का मोमेंटो दिया गया, जिसकी कीमत 4 हजार रुपए है। कुर्सियाँ भी 10-12 हजार ही लगी थीं।

 

प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि जिस कांग्रेस में संगठन के खजाने तक में डाका डालने में कांग्रेसियों को कोई हिचक और शर्म महसूस नहीं होती, उस कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार ने सरकारी खजाने को उलीचने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी, यह तथ्य इस और इस प्रकार के आयोजनों और उसके पश्चात एजेंसियों को किए गए बेहिसाब भुगतानों से पता चलता है। ये सारे घोटाले सरकार और उसके नुमाइन्दों द्वारा किए गए। उन एजेंसियों ने जैसा चाहा, वैसा बिल दिया और भुगातान भी लिया। बिना किसी पड़ताल के एजेंसियों को करोड़ों के बिल आँख मूंदकर स्वीकृत किए और भुगतान भी किए। श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश कती बाजपा सरकार इस मामले पर गंभीर है और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते सभी दोषियों को उनकी सही जगह भेजा जाएगा।

—————–

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ प्लास्टिक निर्माता संघ द्वारा 108 भूखंड RDA से फ्री होल्ड व्यवसायिक भूखंड क्रय कर समस्त विकास कार्य पूर्ण
Next मैं आपके गांव-घर का बेटा, प्रदेश को विकास की राह में ले जाना मेरा संकल्प: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.