Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कांग्रेस के उम्मीदवार प्रचंड मतो से चुनाव जीतेंगे -दीपक बैज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस के उम्मीदवार प्रचंड मतो से चुनाव जीतेंगे -दीपक बैज

Abhinesh Pandey October 18, 2023

 

रायपुर/18 अक्टूबर 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने उम्मीदवारीं चयन में कार्यकर्ताओं की पसंद का पूरा ख्याल रखा है। टिकट के दावेदारों के आवेदन पर कई बार गंभीरता से विचार किया है और जीतने योग्य उम्मीदवारों को अवसर दिया है। 83 प्रत्याशी की सूची में 14 महिला, 32 नया चेहरा है और दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास को भी प्रत्याशी बनाया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि पहली और दूसरी 83 उम्मीदवारों की सूची से स्पष्ट हो गया अबकी बार 75 पार का लक्ष्य जो कांग्रेस ने तय किया है जरूर पूरा होगा। कांग्रेस की सूची हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा गया है। एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग तथा सामान्य वर्ग के लोगों को, महिलाओं को भी एवं संत महात्मा को अवसर दिया गया है। भाजपा ने चुनाव के पहले ही अपनी हार मान लिया है। कांग्रेस के 83 उम्मीदवार प्रचंड मतो से चुनाव जीतेंगे। अब की बार राजनांदगांव विधानसभा में भी नया इतिहास लिखा जायेगा। रमन सिंह भी चुनाव हारेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने 15 सालों के शोषण के सभी आरोपियों को एक बार फिर से प्रत्याशी बनाकर छत्तीसगढ़ की जनता में जले में नमक छिड़का है। नान घोटाले, झलकी, पनामा, इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाला, स्काईवॉक घोटाला, चिटफंड घोटाला, आंखफोड़वा के सभी आरोपियों को प्रत्याशी बनाया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार की उपलब्धियों और मोदी सरकार की नाकामियां तथा वायदा खिलाफी को जनता के बीच लेकर जायेंगे। साथ ही भाजपा की रमन सरकार के 15 साल के भ्रष्टाचार भी हमारे चुनावी हथियार पर होंगे। एक तरफ जहां कांग्रेस सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 95 प्रतिशत वायदों को पूरा किया है वहीं भाजपा की मोदी सरकार ने अपने महत्वपूर्ण वायदो 2 करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार, किसानों की आय दुगुनी करने तथा 100 दिनों में महंगाई कर विदेश से कालाधन लाना तथा हर के खाते में 15 लाख जैसे वादो को मोदी सरकार ने जमुला बता दिया था। इसे भी हम जनता के बीच लेकर जायेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिये अपने सरकार के गौरवशाली जनहित के काम है। हमारी सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 95 प्रतिशत वायदों को पूरा किया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दविहीन है। इसके विपरीत कांग्रेस के पास अपनी सरकार के पांच सालों के काम की लंबी फेहरिस्त है। 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा किया। स्वामी आत्मानंद स्कूल, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, दाई दीदी क्लिनिक, हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुविधा योजनाओं से प्रदेश के आम आदमी का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढ़ा है।

Post navigation

Previous जनता का स्नेह ही मेरी पूंजी – केदार कश्यप
Next कवीर वालंटियर का एक दिवसीय सह-अस्तित्व प्रशिक्षण का आयोजन 

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.