Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर नगर निगम क्षेत्र में लगातार दो दिन कोचिंग संस्थान सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा निरीक्षण अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम क्षेत्र में लगातार दो दिन कोचिंग संस्थान सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा निरीक्षण अभियान

Abhinesh Pandey June 24, 2026

 

रायपुर – रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम, अग्निशमन विभाग एवं संबंधित विभागों के संयुक्त दल द्वारा लगातार दो दिन दिनांक 23-24 जून 2026 को शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा निरीक्षण किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

निरीक्षण के दौरान कुल 7 प्रमुख कोचिंग संस्थानों का परीक्षण किया गया, जिनमें प्रवेश-निकास व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा, फायर एनओसी, अग्निशामक यंत्र, वेंटिलेशन, विद्युत सुरक्षा, सीढ़ियों की सुरक्षा, क्षमता अनुरूप संचालन एवं अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई।

निरीक्षण में अनअकादमी , विद्यापीठ एवं एलन में अधिकांश आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं उपलब्ध पाई गईं, हालांकि कुछ संस्थानों में वेंटिलेशन एवं क्षमता अनुरूप संचालन के संबंध में सुधारात्मक सुझाव दिए गए हैं।

वहीं अकादजा , आरसीसी अकादमी , आभा लाइब्रेरी एवं टुटेजा अकादमी में विभिन्न सुरक्षा मानकों के संबंध में गंभीर कमियां पाई गईं। कुछ संस्थानों में फायर एनओसी, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकास, वेंटिलेशन, विद्युत सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का अभाव पाया गया।

अग्निशमन विभाग द्वारा गंभीर कमियों वाले संस्थानों के संबंध में असंतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की गई है। संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी कर 7 दिवस के भीतर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

साथ ही संबंधित जोनों को भवन अनुमति, बीसीसी, स्वीकृत क्षमता, पार्किंग एवं अन्य वैधानिक प्रावधानों की जांच कर आवश्यक नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

रायपुर नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा निर्धारित अवधि के उपरांत पुनः निरीक्षण कर अनुपालन की समीक्षा की जाएगी। अनुपालन न करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Post navigation

Previous वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
Next ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू ने एमआईसी सदस्य, वार्ड पार्षद सहित नगर निगम जोन 9 के वार्ड में लगभग 52 लाख रूपये की लागत से विकास कार्यों को शीघ्र करने किया भूमिपूजन

Related Stories

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान

August 17, 2026
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात

August 17, 2026
विशेष लेख : औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख : औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर

August 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान
  • उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात
  • विशेष लेख : औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
  • 20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्यों का होगा अनुमोदन

You may have missed

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान

August 17, 2026
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात

August 17, 2026
विशेष लेख : औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख : औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर

August 17, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की

August 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.