Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर में 7 मार्च को “आप” की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक, सहप्रभारी मुकेश अहलावत करेंगे समीक्षा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में 7 मार्च को “आप” की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक, सहप्रभारी मुकेश अहलावत करेंगे समीक्षा

Abhinesh Pandey March 6, 2026

रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ संगठन को मजबूत करने एवं आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा और छत्तीसगढ़ में इस वर्ष आगामी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के चुनावों की तैयारी की समीक्षा की जायेगी। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से दिनांक 07 मार्च 2026 को राजधानी रायपुर में महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित करने जा रही है। इस बैठक में दिल्ली के पूर्व मंत्री, वर्तमान नेता विपक्ष दिल्ली सरकार एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के सहप्रभारी मुकेश अहलावत की विशेष उपस्थिति रहेगी।

पार्टी द्वारा जारी निर्देशानुसार प्रदेश के सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, लोकसभा अध्यक्ष, नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी, विधानसभा प्रभारी तथा पार्टी के विभिन्न विंग के प्रदेश पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा प्रदेश में जारी “छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा” और “किसान न्याय जनसभा” कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बैठक में सभी चुनाव प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारी अपने अपने क्षेत्र की विस्तृत रिपोर्ट पेश करेंगे। साथ ही ज़ोन प्रभारी, लोकसभा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में जारी “छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा” और “किसान न्याय जनसभा” का विस्तृत कार्यक्रम भी बैठक में प्रस्तुत करेंगे ।

दिनांक 07 मार्च 2026 को आयोजित बैठक का कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा —
स्थान – रायपुर
सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक – प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक
दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक – जिला अध्यक्ष एवं लोकसभा अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक
दोपहर 02:00 बजे से 02:30 बजे तक – भोजन अवकाश
दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक – नगरीय निकाय चुनाव प्रभारियों के साथ रणनीतिक बैठक
शाम 04:30 बजे से 05:30 बजे तक – प्रदेश के सभी विंग पदाधिकारियों के साथ बैठक
शाम 05:30 बजे से 06:30 बजे तक – सभी विधानसभा प्रभारियों के साथ संगठन सुदृढ़ीकरण पर चर्चा।

*मिहिर कुर्मी*
*प्रदेश मीडिया प्रभारी*
*आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़*
*8461830001*

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय ने धूमधाम से मनाया होली मिलन 2026
Next सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.