Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • निकाय चुनाव कांग्रेस के पांच साल के कुशासन बनाम भाजपा के एक साल के विकास कार्य के बीच होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निकाय चुनाव कांग्रेस के पांच साल के कुशासन बनाम भाजपा के एक साल के विकास कार्य के बीच होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Abhinesh Pandey January 22, 2025

 

*शहर की जनता विकास के लिए भाजपा को चुनेगी, पिछले एक साल में जनता के आकांक्षाओं को पूरा किया : डिप्टी सीएम अरुण साव*

 

*कांग्रेस अस्तित्व को लेकर आपस में झगड़ रहे, जनता आपस में लड़ने वालों पर भरोसा कैसे करेगी : डिप्टी सीएम अरुण साव*

 

रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि, नगरीय निकायों के लिए आज से नामांकन की प्रकिया प्रारंभ हो गई है। इस चुनाव को लेकर लोगों में भारी उत्सुकता है, शहर की जनता विकास के लिए भाजपा को चुनेगी, क्योंकि पिछले एक साल में भाजपा सरकार ने जनता के आकांक्षाओं को पूरा करने का काम किया है। शहरों के सुव्यवस्थित विकास, सफाई, प्रकाश, जल व्यवस्था को बेहतर कार्य किया है। निश्चित रूप से इस बार नगरीय निकाय के चुनाव में कमल खिलेगा। श्री साव ने चुनाव तैयारियों को लेकर कहा कि, भाजपा की संभाग स्तर की बैठक हो गई है। आज जिले की चयन समिति की बैठकें है। कल संभाग समिति की बैठकें है। पार्टी समय पर प्रत्याशियों का चयन कर लेगी और समय पर घोषित प्रत्याशियों के नामांकन हो जाएंगे।

कांग्रेस नेताओं की पत्नी और कुछ जगह मारपीट की घटना पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। इनके बड़े नेता राष्ट्रीय स्तर पर परिवारवाद चलाते है तो निचले स्तर के नेताओं को लगता है कि यहां भी चलेगा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस में आपसी झगड़े हैं, अपने अस्तित्व को लेकर संघर्ष कर रहे है। जो अभी से आपस में लड़ रहे है तो जनता इस पर कैसे भरोसा करेगी। जनता ने तय कर लिया है इन्हें घर बैठाने के लिए, ताकि ये आपस में ऐसे ही लड़ते रहे। शहरों के विकास का काम भाजपा करती है, इसलिए शहर की जनता भाजपा को चुनेगी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, निकायों में कांग्रेस ने सिर्फ भ्रष्टाचार कर शहरों के विकास को अवरुद्ध किया है। इन्होंने जन हितों की अवहेलना की है। इन सारे मुद्दों लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। कांग्रेस ने पांच सालों में नगरीय निकायों में क्या किया और इन एक साल में हमने क्या इसे बताएंगे। कार्रवाई को लेकर श्री साव ने कहा कि, पीएससी घोटाला छत्तीसगढ़ के नौजवानों के सपनों को तोड़ने वाला है। भूपेश बघेल की एक मात्रा सरकार है, जिसने युवाओं के सपने को तोड़ने, बेचने का काम किया। जिस राज्य का मुखिया या सरकार ने नौजवानों की भविष्य की चिंता ना हो, वो राज्य के भविष्य के बारे में क्या सोचेंगे। पर जिन लोगों ने भी छत्तीसगढ़ के युवाओं के सपने को तोड़ने का काम किया है, कोई भी बचेगा नहीं, ये विष्णु का सुशासन सरकार है। पीएससी घोटाले में जिन जिन का नाम है, कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। सीबीआई तेज गति से मामले में जांच कर रही है।

…….. …….

Post navigation

Previous निकाय चुनाव के लिए मतदान 11 फरवरी व मतगणना 15 फरवरी को, आदर्श आचार संहिता लागू
Next गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Related Stories

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम

October 28, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

October 28, 2026
हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी

October 28, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
  • हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी
  • करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय
  • MATS विश्वविद्यालय में खनन सुरक्षा एवं रिमोट सेंसिंग तकनीक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

You may have missed

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम

October 28, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

October 28, 2026
हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी

October 28, 2026
करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय

October 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.