Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सिनेमा समाज के दर्पण होथे, अउ निर्माता अपन फिल्म के माध्यम ले ऐ दर्पण के निर्माण करथे: मोहित साहू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सिनेमा समाज के दर्पण होथे, अउ निर्माता अपन फिल्म के माध्यम ले ऐ दर्पण के निर्माण करथे: मोहित साहू

Abhinesh Pandey October 5, 2024

 

छत्तीसगढ़ी फिल्म चंदामामा जिसे हमने पूरी तरह अपने छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बनाया

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर.

जब फिल्म जय माॅ संतोषी हिन्दी फिल्म आई थी तब लोगों में अचानक सोलह शुक्रवार व्रत रखने की परम्परा अचानक से बढ़ गई थी, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि फिल्म समाज का दर्पण होता है और फिल्म का कथानक ना केवल समाज बल्कि व्यक्ति के जीवन पर भी प्रभाव डालता है। उक्त बातें एन.फिल्मस प्रोडक्शन के निर्माता मोहित साहू ने कही। उन्होंने कहा कि हमने अपने प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित छत्तीसगढ़ी फिल्म चंदामामा जिसे हमने पूरी तरह अपने छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बनाया है, उसी परम्परानुकूल है, जिसमें यह माना जाता है कि फिल्म समाज का दर्पण है, तो फिल्म चंदामामा भी समाज के उसी दर्पण कि तरह है, जिसमें वर्षाें से भगवान श्रीराम चन्द्र को भांजे के रूप में पूरी श्रद्धा के साथ मानने की पावन परम्परा चली आ रही है। उन्होंने कहा कि क्या यह सच नहीं कि आज के युवा अपनी परम्पराओं से अनभिज्ञ होते जा रहे हैं, तब हम फिल्मकार एक निर्माता का क्या यह कत्र्तव्य नहीं कि अपने धूमिल होते संस्कृति और परम्परा को बनाए रखने का प्रयास करें, फिल्म चंदामामा हमारा ऐसा ही पुनीत प्रयास है, हमारे इस प्रयास को छत्तीसगढ़ की जनता स्वीकारेंगी और सराहेगी हमें ऐसा विश्वास है तथा सभी से निवेदन है कि आखिर हमारे इस प्रयास में संस्कार को किस तरह समामाजिक, पारिवारिक और आस्था स्वरूप में पिराया है इसे जानने, एक बार अपने सगे, संबंधियों, परिवार, रिश्तेदारों, दोस्त, सहोदरों के साथ यह फिल्म अवश्य देखें। मोहित साहू ने कहा कि हमारा ध्येय सफलता और धनार्जन के लिए लोगों को फिल्म देखने के लिए प्रेरित करना नहीं बल्कि हमारा उद्देष्य अपनी छत्तीसगढ़िया संस्कृति और परम्परा को जन-जन तक पहुंचाना, जागरूक करना और भगवान श्रीराम चन्द्र के पगचिन्हित इस पावन धरा को नमन कर इस पर गर्व करना है, इसके लिए बतौर फिल्मकार के रूप में हमने अपने छत्तीसगढ़ी फिल्म चंदामामा में यह प्रयास किया है। फिल्म देखकर आप मानेंगे कि फिल्म चंदामामा वर्तमान में फूहड़ता से दूर मनोरंजन के साथ समाज के लिए एक परफेक्ट आईना है, निश्चित ही इस फिल्म को देखकर आप पारंपरिकता की गरिमामयी समझ को महसूस करेंगे क्योंकि फिल्म चंदामामा सीजी फिल्म इंडस्ट्री में किया गया एक बेहतरीन प्रयास है। जिसमें फिल्म के कलाकार, निर्माता, निर्देशक और पूरी टीम की कड़ी मेहनत शामिल है। आशा है, आप फिल्म चंदामामा एक बार सपरिवार देखकर हमारे इस प्रयास की सराहना करेंगे और हमें प्रोत्साहित कर अपनी संस्कृति और परम्परा को अक्षुण्य बनाए रखने हमारे इस पवित्र प्रयास में हमकदम होंगे।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने दृढ़ संकल्पित है हमारी सरकार-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Next मैट्स विश्वविद्यालय में “संवाद” का आयोजन

Related Stories

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद

September 2, 2026
विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

September 2, 2026
विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

September 2, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
  • नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या रजवाड़े की बेटी के सुरक्षित भविष्य की बनी मजबूत नींव

You may have missed

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद

September 2, 2026
विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

September 2, 2026
विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

September 2, 2026
700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

September 2, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.