Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • चॉइस हॉलीडेज को छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केटप्लेस 2025’ में “बेस्ट टूर ऑपरेटर” पुरस्कार से नवाज़ा गया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

चॉइस हॉलीडेज को छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केटप्लेस 2025’ में “बेस्ट टूर ऑपरेटर” पुरस्कार से नवाज़ा गया

Abhinesh Pandey September 28, 2025

रायपुर।

​सेंट्रल इंडिया की अग्रणी ट्रैवल कंपनी चॉइस हॉलीडेज को विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा प्रतिष्ठित “बेस्ट टूर ऑपरेटर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 27 सितंबर को मायरा कन्वेंशन एंड रिसॉर्ट में आयोजित ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केटप्लेस 2025’ कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। ​यह सम्मान रितेश मूंदड़ा के नेतृत्व में संचालित चॉइस हॉलीडेज द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यटन के प्रचार-प्रसार और उत्कृष्ट सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया।

​विश्व पर्यटन दिवस 2025 की थीम ‘टूरिज्म एंड सस्टेनेबल ट्रांसफॉर्मेशन’ है। यह थीम पर्यटन क्षेत्र के लिए जिम्मेदार तरीके से विकसित होने की वैश्विक आवश्यकता को रेखांकित करती है। यह थीम संदेश देती है कि टूरिज्म मनोरंजन और आनंद के साथ ही कम्यूनिटी और पर्यावरण के लिए भी सकारात्मक योगदान निहित करे। चॉइस हॉलीडेज ने अपनी टूरिज्म अवेयरनेस के साथ इस थीम का बखूबी पालन किया है।

​पुरस्कार प्राप्त करने पर, चॉइस हॉलीडेज के संचालक रितेश मूंदड़ा ने अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा: “सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केटप्लेस में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा सर्वश्रेष्ठ टूर ऑपरेटर के रूप में मान्यता प्राप्त करना बड़े ही गर्व की बात है। यह पुरस्कार हमारी पूरी टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है, जो पर्यटन में आनंद के साथ ही कम्यूनिटी और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के लिए भी प्रतिबद्ध है। हम मानते हैं कि छत्तीसगढ़ पर्यटन के लिए अपने प्राकृतिक सौंदर्य और संस्कृति के लिए एक बेहतरीन टूरिज्म डेस्टिनेशन है, और हमें इसकी समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने में सबसे आगे होने पर गर्व है।”

​इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के साथ ही श्री नीलू शर्मा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, श्री रोहित यादव, आईएएस, सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और श्री विवेक आचार्य, आईएफएस, प्रबंध निदेशक, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल भी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous स्वदेशी अपनाना है भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाना है : संतोष पांडेय
Next भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के बीच रायपुर में विजयादशमी का भव्य पथ संचलन प्रारम्भ

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.