Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ में बच्चों की शिक्षा अंधकारमय, सरकार सिर्फ शराब बेचनें में लगी है-गोपाल साहू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बच्चों की शिक्षा अंधकारमय, सरकार सिर्फ शराब बेचनें में लगी है-गोपाल साहू

Abhinesh Pandey May 19, 2025

 

रायपुर, 19 मई 2025। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी ने छत्तीसगढ़ सरकार पर शिक्षा में की जा रही अनदेखी पर हमला बोलते हुए करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को बच्चों को अच्छी और गुणवत्ता शिक्षा कैसे दी जाए इसकी कोई चिंता नहीं है। राज्य सरकार सिर्फ शराब बिक्री में लगी हुई है, साय सरकार का एकमात्र ध्येय है कि शराब से ज्यादा से ज्यादा पैसा कैसे कमाया जाए, उन्हें प्रदेश की जनता के हो रहे घर बर्बाद से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि किस तरह छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल 2025 से 67 नई शराब दुकानें खोल दी गयीं हैं। नई आबकारी नीति में नई दुकान खोलने का निर्णय लिया गया है। साथ ही प्रीमियम शॉप के संचालन की भी अनुमति दी गई है। नई 67 दुकानें खुलने से दुकानों की संख्या बढ़कर 741 हो गयी है। जबकि शिक्षा की गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। राज्य सरकार ने 35000 शिक्षकों के पद खत्म करने का निर्णय लिया है जिससे प्रदेश के करीब 4000 स्कूल बंद हो जायेंगें। एक ओर, सरकारी स्कूलों में पहले ही बच्चों की संख्या में कमी आई है। अभी

प्रदेश में 54000 शिक्षकों के करीब पद अभी खाली हैं। वहीं प्रदेश के युवाओं में निराशा है क्योंकि शिक्षकों के पद खत्म होने से आगे भर्ती नहीं निकाल जाएगी, जो युवाओं के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

गोपाल साहू जी ने कहा कि राज्य सरकार अब विषय के आधार पर युक्तियुक्तकरण करने और 105 से कम दर्ज संख्या वाले लगभग 7000 पूर्व माध्यमिक शालाओं में एक शिक्षक कम करने जा रही है। हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में प्राचार्य व व्याख्याता के हजारों पद रिक्त होने के बावजूद 08-10 वर्षों में भी विभाग ने पदोन्नति नहीं की, यद्यपि सीधी भर्ती, प्रतिनियुक्ति व स्थानांतरण मिशन मोड में मनचाहे ढंग से किया गया। प्रदेश में लगभग 15000 प्राथमिक शालाएं 60 से कम दर्ज संख्या वाली है। यहां एक प्रधान पाठक और एक सहायक शिक्षक से 05 कक्षाओं की शिक्षा और बच्चों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? सरकार को इस पर चिंतन करना चाहिए!

 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य हमेशा से अच्छी और गुणवत्ता शिक्षा तथा अच्छा स्वास्थ्य किस तरह से आम जनमानस को उपलब्ध कराया जाये रहा है। राज्य की भाजपा सरकार से आग्रह किया कि सरकार बच्चों को अच्छी और सुलभ शिक्षा कैसे मिले इसकी समुचित व्यवस्था करे, ना की जनता को शराब के नशे में डूबोकर उनका जीवन बर्बाद करने में।

 

Post navigation

Previous राज्य के 21 शिक्षक संगठन हुए एक …. सभी ने मिलकर बनाया साझा मंच….  20 मई मंगलवार को सभी 21 संगठन मिलकर मंत्रालय में सौंपेंगे ज्ञापन … ..
Next महुआ पेड़ की छांव में सुशासन की चौपाल: चुकतीपानी में मुख्यमंत्री का अचानक दौरा, बैगा समुदाय ने जताया आत्मीय स्वागत

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.