Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ऑटो एक्सपो कल से, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे उद्घाटन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ऑटो एक्सपो कल से, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे उद्घाटन 

Abhinesh Pandey January 14, 2025

रायपुर। रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसियेशन (राडा) द्वारा आयोजित ऑटो एक्सपो 2025 साइंस कालेज मैदान में अपने पूर्व घोषित तारीख पर 15 जनवरी बुधवार की शाम गणेश वंदना के साथ प्रारंभ हो जायेगा, लेकिन ऑटो एक्सपो का विधिवत उद्घाटन 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे। इस अवसर पर अन्य सम्मानित अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।

राडा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करते हुए उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया, उन्होने आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे ऑटो एक्सपो में आने की स्वीकृति दी है। राडा प्रतिनिधिमंडल ने पुन: एक्सपो अवधि के दौरान सभी प्रकार के वाहनों पर रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष अमर परवानी, राडा के अध्यक्ष रविन्द्र भसीन, उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, फाडा के पूर्व अध्यक्ष मनीषराज सिंघानिया, अनिल अग्रवाल, जयेश पिथालिया, विवेक गर्ग, श्याम गुप्ता, मनीष गुप्ता, विकास मत्थानी और यश कानिया शामिल थे।

रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसियेशन (राडा) के अध्यक्ष श्री रविन्द्र भसीन,उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंघानिया ने बताया कि इस बार 15 जनवरी से 15 फरवरी तक पूरे एक माह सांइस कालेज मैदान में ऑटो एक्सपो 2025 का आयोजन किया गया है। जो कि बुधवार शाम से प्रारंभ हो जायेगा। इसी दिन से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा घोषित एक्सपो अवधि के दौरान सभी प्रकार की वाहनों पर आजीवन रोड टैक्स पर 50 प्रतिशत की छूट का लाभ भी मिलने लगेगा। देर शाम गणेश वंदना के साथ ऑटो एक्सपो की औपचारिक शुरुआत हो जायेगी, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे और वाहनों की खरीदी बिक्री भी सभी स्टालों में शुरु हो जायेगी। लेकिन विधिवत शुभारंभ 16 जनवरी गुरुवार को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे। चारों सेग्मेंट के व्हीकल्स व स्पेयर पार्ट्स के 200 स्टॉल एक्सपो में शामिल हो रहे हैं,एक्सपो स्थल पर सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।

 

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर वर्ष 2025 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन
Next राजस्व अमले के हड़ताल ने भाजपा के सुशासन की खोली पोल: जैन

Related Stories

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम

October 28, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

October 28, 2026
हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी

October 28, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
  • हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी
  • करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय
  • MATS विश्वविद्यालय में खनन सुरक्षा एवं रिमोट सेंसिंग तकनीक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

You may have missed

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम

October 28, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

October 28, 2026
हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी

October 28, 2026
करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय

October 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.