Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रियों के साथ अपनी सरकार के एक साल की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रियों के साथ अपनी सरकार के एक साल की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया

Abhinesh Pandey December 12, 2024

 

सरकार का एक साल विकास के लिए समर्पित रहा है – मुख्यमंत्री साय

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव सरकार के एक साल पूरे होने के ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव अपने सभी मंत्रियों के साथ अपनी सरकार के एक साल की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। श्री साय ने कहा कि सरकार का एक साल विकास के लिए समर्पित रहा है। अनेकों आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होने जोर देकर कहा कि हम ऐसा सिस्टम बना रहे हैं जिसमें करप्शन के लिए जगह न रहे। इसलिए यह साल विश्वास का साल घोषित हुआ है। कांग्रेस शासन काल में जनघोषणापत्र के वादे को पूरा नहीं किया गया, और छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा देने का काम किया। हमने विश्वास कायम करने का प्रयास किया है।

https://samayrath.com/wp-content/uploads/2024/12/VID-20241212-WA0003.mp4

मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोदी की गारंटी को पूरा कर सुशासन स्थापित करने का वादा किया था। इस दिशा में तत्परता से कार्रवाई की गई। मोदी की गारंटी में अन्नदाताओं से 31 सौ रूपए में धान खरीदने, और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदना शामिल था। इसके अलावा 14 लाख किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया गया जिसे कांग्रेस सरकार ने नहीं दिया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना की 10 किस्त महिलाओं के खाते में जारी कर चुके हैं। इसके तहत 6530 करोड़ महिलाओं के खाते में डाल चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आवास उपलब्ध कराने का वादा किया था। सरकार बनते ही इसकी स्वीकृति दी गई थी, और अब गृहप्रवेश कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तेन्दूपत्ता संग्रहण की दर 4 हजार से बढ़ाकर 55 सौ रूपए किया गया है, और पूरा पत्ता खरीदा गया। नई शिक्षा नीति लागू की गई है। हाईटेक लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है।
श्री साय ने कहा कि पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच चल रही है, और आरोपियों पर दंडात्मक कार्रवाई शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि हाल में पीएससी के नतीजे घोषित होने के बाद टॉपटेन में आए अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों ने मुलाकात की थी। उन्होंने खुशी जताई। पारदर्शिता से परीक्षा हुआ है। इससे पीएससी का विश्वास बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सुशासन और अभिशरण नया विभाग बनाया गया है। छोटे-छोटे कार्यों के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े, इस दिशा में कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने सुशासन पर सपना दिखाया था, उसी पर चलने की कोशिश हो रही है। पुराणों में जिसे रामराज कहा जाता है उसे ही हम सुशासन कहते हैं।उन्होंने बताया कि प्राधिकरणों को मजबूत करने का काम किया गया है। श्री साय ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि छत्तीसगढ़ के गांव विश्व पर्यटन के मानचित्र में आ गए हैं।
नक्सलवाद पर उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री ने मार्च 2026 तक नक्सलियों के खात्मे की बात कही है। डबल इंजन की सरकार होने से इसका लाभ हुआ। नई उद्योग नीति लाँच की गई है।प्रदेश में सडक़, हवाई, और रेल सुविधाओं का विस्तार हुआ है। डबल इंजन की सरकार है, इसलिए प्रदेश को इसका फायदा हो रहा है। अंबिकापुर में हवाई अड्डे का उद्घाटन हो चुका है। इसी महीने फ्लाईट भी शुरू हो जाएगी।
उन्होंने रायपुर दक्षिण चुनाव पर कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को जितने वोट नहीं मिले, उससे ज्यादा वोटों से भाजपा को जीत मिली। छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी की गारंटी और एक साल में जो काम किए हैं उस पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जीडीपी 10 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य है। बीजापुर में नक्सली हमले पर कहा कि नक्सली बौखला गए हैं और कायराना हरकत कर रहे हैं। निर्दोष महिला की हत्या कर दी है। बाद में उन्हें प्रेस कांफ्रेंस में सात नक्सलियों के मारे जाने की सूचना भी दी। स्थानीय लोग नक्सलवाद से मुक्ति चाहते हैं, और विकास की मुख्यधारा में आना चाहते हैं।

 

Post navigation

Previous मोक्षदा एकादशी एवं गीता जयन्ती महोत्सव का आयोजन
Next मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनता के नाम संदेश

Related Stories

बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान

September 14, 2026
मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान श्री गणेश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान श्री गणेश

September 14, 2026
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 14, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान
  • मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान श्री गणेश
  • सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल

You may have missed

बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान

September 14, 2026
मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान श्री गणेश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान श्री गणेश

September 14, 2026
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 14, 2026
भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 14, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.