Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय झगरपुर में रणेश्वर रामचण्डी मंदिर के वेदी पूजन में हुए शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय झगरपुर में रणेश्वर रामचण्डी मंदिर के वेदी पूजन में हुए शामिल

Abhinesh Pandey October 11, 2025

*मुख्यमंत्री श्री साय ने माता का दुग्धाभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख- शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की*

*श्री राम ने माता से रणभूमि में मांगा था लंका विजय का आशीर्वाद, तभी से कहलायी- रणेश्वर रामचण्डी*

रायगढ़, 11 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय लैलूंगा विकासखंड के झगरपुर में आयोजित श्री श्री रणेश्वर रामचण्डी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के वेदी पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यहां उन्होंने माता रणेश्वर रामचण्डी का दुग्धाभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, सांसद श्री राधेश्याम राठिया, पूर्व मंत्री श्री सत्यानंद राठिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, श्री अरुणधर दीवान, श्रीमती सुनीति राठिया, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री गुरुपाल भल्ला, श्री रत्थू गुप्ता, श्री भुनेश्वर सदावर्ती, श्री रसिकलाल सा भी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि झगरपुर में 8 अक्टूबर से कोलता समाज की कुलदेवी श्री श्री रणेश्वर रामचण्डी माता के नव निर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है।

*श्री राम ने माता से रणभूमि में मांगा था लंका विजय का आशीर्वाद*

कोलता समाज में मान्यता है कि लंका विजय अभियान में युद्ध से पहले प्रभु श्री राम ने रणभूमि में 9 दिनों तक चण्डी माता की कठोर साधना कर युद्ध में विजित होने का आशीष मांगते हैं। उनकी इस उपासना से माता प्रसन्न होती हैं और श्री राम को विजयी होने का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। इस घटना के बाद से ही माता ‘रणेश्वर रामचण्डी’ के नाम से ख्यात हुईं। कोलता समाज में माता कुलदेवी के रूप में पूजित हैं।

Post navigation

Previous नक्शा पास तय समय सीमा में हो, अन्यथा नगर निवेश अभियंता सीधे जवाबदेह होंगे – महापौर मीनल चौबे
Next आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की भी अपनी अहम भूमिका है – अरुण साव

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.