Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री श्री साय ने खड़गे के बयान पर दिया करारा जवाब – कहा, मोदी जी राष्ट्र के सम्मान और प्रगति के प्रतीक हैं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री साय ने खड़गे के बयान पर दिया करारा जवाब – कहा, मोदी जी राष्ट्र के सम्मान और प्रगति के प्रतीक हैं

Abhinesh Pandey September 8, 2025

 

*खड़गे जी को अपने बयान के लिए देश की जनता से माँगनी चाहिए माफ़ी – मुख्यमंत्री श्री साय*

 

रायपुर, 08 सितंबर 2025// कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को देश का दुश्मन बताने वाले विवादित बयान पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बयान न केवल निंदनीय है, बल्कि राष्ट्रहित के विरुद्ध भी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोदी जी देश के दुश्मन नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं और आकांक्षाओं के संरक्षक हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज देश साक्षी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ भारतवासियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी का पूरा जीवन देशवासियों की सेवा को समर्पित है। वे दिन-रात 140 करोड़ भारतीयों की चिंता करते हैं और उनके लिए नई योजनाएँ, सुधार और कार्यक्रम लागू करते हैं। यही कारण है कि भारत ने वैश्विक मंच पर अभूतपूर्व मान-सम्मान अर्जित किया है।

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने पूरे एक दशक तक शासन किया, लेकिन उस दौरान भारत की अर्थव्यवस्था लगातार ठहरी रही और देश वैश्विक अर्थव्यवस्था में केवल दसवें स्थान पर था। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने ऐतिहासिक छलांग लगाई है और आज पाँचवें से भी आगे बढ़कर चौथे स्थान पर पहुँचा है। यह उपलब्धि 140 करोड़ भारतीयों की एकता और विश्वास का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोदी जी की नीतियों और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारत आज आर्थिक, रक्षा, विज्ञान, अंतरिक्ष, डिजिटल अर्थव्यवस्था और अधोसंरचना के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत की आवाज़ को दुनिया गंभीरता से सुन रही है और वैश्विक निर्णय प्रक्रिया में हमारी भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। आत्मनिर्भर भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं ने देश की तस्वीर बदल दी है। ये सब स्पष्ट करते हैं कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य केवल सत्ता में बने रहना नहीं, बल्कि भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाना है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खड़गे जी का यह बयान न केवल आधारहीन है बल्कि राष्ट्र के गौरव को ठेस पहुँचाने वाला भी है। कांग्रेस के पास आज न तो कोई ठोस मुद्दा बचा है और न ही कोई दृष्टि। इसलिए वे निराधार आरोपों और व्यक्तिगत आक्षेपों का सहारा लेकर जनता को गुमराह करना चाहते हैं। लेकिन जनता पूरी तरह जागरूक है और प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत की प्रगति स्वयं इसका जवाब दे रही है।

अंत में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि खड़गे जी को अपने इस बयान के लिए पूरे देश की जनता से माफी माँगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी जी का नेतृत्व आज भारत की सबसे बड़ी ताकत है। उनके कारण भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है, देश आर्थिक महाशक्ति बना है और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में नई आशा जागी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरा देश मोदी जी के नेतृत्व पर गर्व करता है और आने वाले समय में उनका विज़न भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में ले जाएगा।

Post navigation

Previous यादव ठेठवार समाज रायपुर महानगर इकाई की बैठक सम्पन्न, शिक्षक नरोत्तम यदु का हुआ सम्मान
Next हिंसक हो गये हैं कांग्रेसी : सत्यनारायण सिंह

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.