Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री ने महान साहित्यकार भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की जयंती पर उन्हें किया याद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने महान साहित्यकार भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की जयंती पर उन्हें किया याद

Abhinesh Pandey September 8, 2024

 

रायपुर, 08 सितंबर 2024

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आधुनिक हिंदी साहित्य के जनक माने जाने वाले महान साहित्यकार भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की 9 सितंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने देश हित और हिंदी साहित्य में भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि भारतेन्दु जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे हिन्दी साहित्य के आधुनिक काल के एक उत्कृष्ट कवि, सशक्त व्यंग्यकार, सफल नाटककार, जागरूक पत्रकार तथा ओजस्वी गद्यकार थे। इसके अलावा वे सम्पादक और कुशल वक्ता भी थे। भारतीय नवजागरण के अग्रदूत के रूप में प्रसिद्ध भारतेन्दु जी ने अपने साहित्य के माध्यम से देश की गरीबी, रूढ़िवाद, पराधीनता, शासकों के अमानवीय शोषण के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की। इसके साथ ही हिन्दी को राष्ट्र-भाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने में उनका बड़ा योगदान रहा। उन्होंने खड़ी बोली के सरल रूप को गद्य में स्थापित किया। उनके साहित्य ने लोगों में अपनी भाषा और संस्कृति के प्रति प्रेम जगाया। श्री साय ने कहा कि साहित्य के क्षेत्र में भारतेंदु जी का योगदान चिरस्मरणीय है।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 9 सितम्बर को रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Next आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए 10 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

Related Stories

सफलता की कहानी- किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्प हो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्प हो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा

July 18, 2026
CM Shri Vishnu Deo Sai congratulates Skyroot Aerospace on Vikram-1 launch, calls it a milestone for Aatmanirbhar Bharat
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

CM Shri Vishnu Deo Sai congratulates Skyroot Aerospace on Vikram-1 launch, calls it a milestone for Aatmanirbhar Bharat

July 18, 2026
सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

July 18, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • सफलता की कहानी- किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्प हो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा
  • CM Shri Vishnu Deo Sai congratulates Skyroot Aerospace on Vikram-1 launch, calls it a milestone for Aatmanirbhar Bharat
  • सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जनता के प्रचंड विश्वास के सामने विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव निष्प्रभावी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़ और देश की रक्षा व खुशहाली के लिए 21 जुलाई को हनुमान चालीसा का पाठ करेगी आप

You may have missed

सफलता की कहानी- किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्प हो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्प हो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा

July 18, 2026
CM Shri Vishnu Deo Sai congratulates Skyroot Aerospace on Vikram-1 launch, calls it a milestone for Aatmanirbhar Bharat
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

CM Shri Vishnu Deo Sai congratulates Skyroot Aerospace on Vikram-1 launch, calls it a milestone for Aatmanirbhar Bharat

July 18, 2026
सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

July 18, 2026
जनता के प्रचंड विश्वास के सामने विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव निष्प्रभावी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनता के प्रचंड विश्वास के सामने विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव निष्प्रभावी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

July 18, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.