सीएसपीडीसीएल द्वारा एआईडीए के सदस्यों के लिए
दो दिवसीय फील्ड विजिट

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा एआईडीए (आॅल इंडिया डिस्काॅम एसोसिएशन) के सदस्यों के लिए दो दिवसीय फील्ड विजिट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की मेजबानी में सीएसपीडीसीएल की स्मार्ट मीटरिंग की प्रगति, वर्तमान स्थिति, चुनौतियों पर एआईडीए के डायरेक्टर जनरल श्री आलोक कुमार (सेवानिवृत्त आई.ए.एस) ने बैठक ली।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सीएसपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर ने बताया कि सीएसपीडीसीएल ने स्मार्ट मीटरिंग के कार्यों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की हैं। फीडर मीटरिंग के क्षेत्र में हमारी कंपनी ने 100 प्रतिशत के लक्ष्य को पूर्ण किया है। सरकारी कार्यालयों में 1.73 लाख लक्ष्य के विरूद्ध 1.56 लाख मीटर स्थापित कर 90 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति की है। इसमें 52 प्रतिशत प्रीपेड मोड में संचालित हो रहे है। 66 लाख उपभोक्ताओं के इस राज्य में अब तक 80 प्रतिशत कन्ज्यूमर मीटरिंग (लगभग 57 लाख) उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य पूर्ण हो चुके है। कमर्शियल उपभोक्ताओं के लक्ष्य में भी वृद्धि करते हुये अब 76 प्रतिशत तक मीटरिंग का काम किया जा चुका है। वितरण ट्रांसफार्मर मीटरिंग मेें शहरी एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर का कार्य 64 प्रतिशत तक प्राप्त कर लिया गया है। औद्योगिक उपभोक्ताओं के दायरे में आने वाले 39802 के विरूद्ध 23136 मीटर लगे है जो कि 58 प्रतिशत के कार्य को दर्शाता है।
श्री कंवर ने आगे बताया कि सीएसपीडीसीएल की पेन इंडिया में चैथा स्थान है जो हमारे सुदृढ़ और योजनाबद्ध कार्य को दर्शाता है। कंपनी ने शेष कार्य को पूर्ण करने के लिए एएमआईएसपी-मेसर्स टाटा पाॅवर, मेसर्स जीनस पाॅवर, मेसर्स हाईप्रिन्ट को मार्च एवं अप्रैल 2027 तक का लक्ष्य दिया है।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (ओ एण्ड एम) श्री एस.आर.बी.खण्डेलवाल ने पाॅवर पांइंट पे्रजेंटेशन के माध्यम से स्मार्ट मीटरिंग पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीएसपीडीसीएल में वर्तमान में 67 लाख उपभोक्ता शामिल है। जिनकी वार्षिक निविष्ट ऊर्जा 39,709 एमयू है। उन्होंने स्मार्ट मीटर को जमीनी स्तर पर लागू करने में आये चुनौतियों के बारे में बताते हुए कहा कि नई तकनीक को अपनाना, इस योजना को लेकर उपभोक्ताओं में भ्रांतियां एवं मीटर रीडरों की असुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती थी जिसे हमने अल्प समय में पूर्ण रूप से इन समस्याओं पर काबू पा लिया गया है। स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी में कमी, रियल टाइम मानीटरिंग और उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर की सुविधा का लाभ मिलेगा। फीडर स्तर पर 100 प्रतिशत कव्हरेज से एटीएनसी लाॅस कम करने में मदद मिलेगी। कंपनी का लक्ष्य मार्च 2027 तक सभी श्रेणियों में स्मार्ट मीटरिंग पूर्ण करना है।
‘मोर बिजली एप‘ एवं ‘प्रकाश एप‘ की बहुपयोगी फीचर्स उपस्थित सभी प्रतिनिधियों के पसंद का विषय बना। एप की जानकारी ईआईटीसी के श्री मनोज बजाज द्वारा दिया गया जिसकी सराहना श्री आलोक सिंह के साथ-साथ उपस्थितजनों ने किया। इस कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक श्री वी.के.साय, ए.एम.परियल, श्री एम.जामुलकर, मुख्य अभियंता श्री संजीव सिंह, श्री एके लखेरा, एवं सीएसपीटीसीएल के उच्च अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उपमहाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री गोविंद सिंह पटेल ने किया।
